Move to Jagran APP

Chaibasa News : घर के सामने कचड़ा फेंकने से मना किया तो लग गया बूरा, मारकर किया सात लोगों को जख्मी

Chaibasa News पुलिस ने मामला का सुलह कराया था। फिर भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र मुख्यालय के जगन्नाथपुर - हाटगम्हरिया रोड बीएसएनएल टावर के समीप स्थित न्यू लुतुज ढाबा परिसर की है।

By Sanam SinghEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 10:59 PM (IST)
Chaibasa News : बहस के बाद हुई मारपीट।

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर में दो पक्ष के बीच शुक्रवार शाम को मामूली बात को लेकर उत्पन्न विवाद खूनी संर्घष में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्ष के 7 लोग घायल हो गये। घटना में 4 लोग के सिर फट गये। चारों को सर के पीछे हिस्सा में गम्भीर चोट लगी है।

loksabha election banner

घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र मुख्यालय के जगन्नाथपुर - हाटगम्हरिया रोड बीएसएनएल टावर के समीप स्थित न्यू लुतुज ढाबा परिसर की है। मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर ढीपासाई निवासी कुंदन निषाद, चंदन निषाद व नंदन निषाद (तीनो भाई) तथा अंकित गुप्ता, पप्पु गुप्ता व जय गुप्ता की आपस में पहले तु - तु, मै - मै हुई। फिर जलावन लकड़ी, डंडा, रड आदि से दोनों पक्ष के तरफ से मारपीट के साथ खूनी संर्घष शुरू हो गया। यह घटना लगभग शाम साढ़े चार बजे आसपास की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी यशराज सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पहुंचे। यहां पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष ने आपस में मारपीट की। घटना में चार लोग के सर फट गये। बाकी के हाथ, पैर, चेहरा, कमर आदि में चोट लगने से वे घायल हो गये।

क्या है मामला : एक पक्ष के कुंदन निषाद का दुकान दुसरे पक्ष के अंकित गुप्ता के घर के सामने है। विगत गुरुवार कुंदन निषाद शाम साढ़े सात बजे अपने दुकान के कचरा को जलाने की तैयारी कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष की एक महिला ने घर के सामने कचरा नहीं जलाने की बात कही। उसके बाद पहले पक्ष से तूतू,मै-मै हो गई। जब यह बात की जानकारी महिला के घर के बेटों को हुई तो वे घर आये। फिर दोनों तरफ से बहस हुई। बहस मारपीट में बदल गयी। गुरुवार को रात को मामला जगन्नाथपुर पुलिस के पास पहुंचा। थाना में दोनों पक्ष ने रात में ही आपस में सुलहनामा कर लिया। वहीं शुक्रवार को सुलहनामा के बाद फिर दोनों पक्ष में विवाद उत्पन्न हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि हालत खूनी संर्घष में बदल गया। जगन्नाथपुर पुलिस ने दोनो पक्ष के सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया। चिकित्सक ने सर फटे चारों घायल को सीटी स्केन के लिए रेफर कर दिया। इधर पुलिस घटनाक्रम को लेकर दोनो पक्ष का बयान लेने में जुट गई है। साथ ही इस घटना के वास्तविक कारणों की छानबीन में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.