Move to Jagran APP

Chaibasa News: पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से, गुवा में तिरंगा रैली के दौरान पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कही बड़ी बात

Chaibasa News सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि पदयात्रा रैली गुवा से निकलते हुए बड़ाजामदा एवं नोवामुंडी होते हुए जगन्नाथपुर तक जाएगी। रैली में देश का झंडा नहीं चलेगा दो रंगा हम फौजी मस्ताने हैं गांधी के दीवाने हैं पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से

By Madhukar KumarEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 11:54 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:54 AM (IST)
Chaibasa News: पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से, गुवा में तिरंगा रैली के दौरान पूर्व सीएम

चाईबासा, जासं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा एवं सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में शुक्रवार को गुवा में आजादी का गौरव तिरंगा रैली निकाली गयी। तिरंगा रैली रेलवे मार्केट राम नगर, गुवा बाजार होते हुए गुवा गोली कांड शहीद स्थल पर पहुंची। वहां गुवा गोलीकांड के बलिदानियों को मधु कोड़ा, गीता कोड़ा व विधायक सोनाराम सिंकू ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अगुवाई गुवा में कार्यकारी जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाय, 20 सूत्री जिला सदस्य व पार्टी प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मनजीत प्रधान, नरेश दास, विजय कुमार दास कर रहे थे।

loksabha election banner

पहले लड़े से गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से का दिया नारा

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि आजादी की कुर्बानी को समझें। आजादी के पूर्व की स्थिति एवं वर्तमान की स्थिति बताने के लिए तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है। 9 अगस्त से 14 अगस्त तक संचालित होने वाली गौरव पदयात्रा तिरंगा रैली का समापन चाईबासा के शहीद पार्क में किया जाएगा। 15 अगस्त को झंडोत्तोलन के बाद तिरंगा रैली चाईबासा में आजादी के महत्व को समझाने के लिए निकाली जाएगी। सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि पदयात्रा रैली गुवा से निकलते हुए बड़ाजामदा एवं नोवामुंडी होते हुए जगन्नाथपुर तक जाएगी। रैली में देश का झंडा नहीं चलेगा दो रंगा, हम फौजी मस्ताने हैं गांधी के दीवाने हैं, पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से, अभी तो ली अंगड़ाई आगे और लड़ाई है, हम बलिदानी संताने हैं गांधीजी के दीवाने हैं, वे डंडो से तोड़ेंगे, हम झंडे से जुड़ेंगे, उनके हाथ में डंडा है हमारे हाथ में झंडा है,जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है,जब लड़ना है इन चोरों से आवाज उठेगी जोरों से...जैसे नारों से पूरा गुवा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। मोके पर जिला पर्यवेक्षक कुमार राजा, रंजन बोयपाय, हसलुद्दीन खान, जिला पार्षद सूश्री देवकी कुमारी, कुतुबुद्दीन खान, जितेंद्र नाथ ओझा, चंद्रशेखर दास, त्रिशानु राय, लक्ष्मण हंसदा, संजीत तिरिया, पप्पू खान,दुचा टोप्पो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.