Move to Jagran APP

Jharkhand Crime: जमशेदपुर में गिरफ्तार 15 अपराधियों में छब्बू भी शामिल, कोर्ट परिसर में गैंगस्टर अखिलेश सिंह की हत्या का किया था प्रयास

Jamshedpur Crime. जमशेदपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 15 अपराधियों में सरबजीत सिंह उर्फ छब्बू भी शामिल है जिसने अपने साथी हनी सिंह के साथ मिलकर शहर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह की जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में गोली मारकर हत्या का प्रयास किया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 04:28 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 05:45 PM (IST)
Jharkhand Crime: जमशेदपुर में गिरफ्तार 15 अपराधियों में छब्बू भी शामिल, कोर्ट परिसर में गैंगस्टर अखिलेश सिंह की हत्या का किया था प्रयास
अखिलेश सिंह के समर्थकों ने हमलावराें काे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 15 अपराधियों में सरबजीत सिंह उर्फ छब्बू भी शामिल है जिसने अपने साथी हनी सिंह के साथ मिलकर शहर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह की जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में गोली मारकर हत्या का प्रयास किया था, लेकिन गोली मिस फायर हो गई थी।

loksabha election banner

इसके बाद गैंगस्टर अखिलेश सिंह के समर्थकों ने हमलावराें काे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। घायलों को भीड़ के कब्जे से निकालकर पुलिस ने टीएमएच में दाखिल कराया था। घटना 2014 की है। पुलिस ने आरोपितों के साथ पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए थे। घटना के दिन गैंगस्टर की तीन आपराधिक मामलों में पेशी थी। तत्कालीन अपर जिला स व सत्र न्यायाधीश दीपक तिवारी की कोर्ट से पेशी के बाद जैसे ही अखिलेश सिंह निकला परिचित रमना खलखो से बातचीत करने लगा। इस बीच सरबजीत सिंह ने पिस्तौल निकाल फायरिंग कर दी, लेकिन गोली नहीं चली। सरबजीत भागने लगा। उसका साथी हनी सिंह अदालत के कमरे में घुस गया था। छब्बू गोलमुरी हिंदू बस्ती का निवासी है। इस मामले में छब्बू और हनी सिंह लंबे समय तक जेल में रहे।

परमजीत सिंह गिरोह से जुडे थे

लंबे समय के बाद सरबजीत सिंह उर्फ छब्बू पुलिस की गिरफ्त में 15 साथियों के गिरफ्तार हुआ। गिरोह के पास 22 पिस्तौल और 76 कारतूस बरामद की गई। गिरोह मानगो में बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे, लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आ गए। जितने भी अपराधी पकड़े गए सभी पहले परमजीत सिंह गिरोह से जुड़े थे। परमजीत सिंह की जेल में हत्या के बाद मानगो गौड़ बस्ती निवासी अमरनाथ सिंह के साथ सभी जुड़ गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.