सीजीपीसी ने गुरमुख सिंह मुखे को किया निलंबित, ये है खास वजह Jamshedpur News
सीजीपीसी ने गुरमुख सिंह मुखे को निलंबित कर दिया हैै। झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला पर हुई फायरिंग मामले में मुखे जेल में है।
जमशेदपुर, जासं। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान गुरुमुख सिंह मुखे को कमेटी से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय मंगलवार की शाम को सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार जगीर सिंह की अध्यक्षता में साकची स्थित कमेटी के कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया।
इससे पहले सदस्यों ने पुलिस द्वारा झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला पर हुई फायङ्क्षरग के आरोपितों को कमेटी के कार्यालय लाए जाने का विरोध किया। पुलिस निशानदेही के लिए आरोपितों को लेकर सोमवार को कमेटी के कार्यालय गई थी। उसके बाद सर्वसम्मति से मुखे को निलंबित करने का फैसला लिया गया। इस मामले में मुखे नौ नवंबर से जेल में बंद है।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में बलबीर सिंह बन्नी, तरसेम सिंह, गुरदयाल सिंह भाटिया, वाइस चेयरमैन भगवान सिंह, सीनियर मीत प्रधान महेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, तारा सिंह, महासचिव सुखविंदर सिंह, हरदीप सिंह भाटिया, प्रधान अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, दलजीत सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह, बलबीर सिंह सहित सीजीपीसी के तमाम पदाधिकारी और शहर के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान व पदाधिकारी मौजूद थे।
मुखे जिला कबड्डी संघ से भी बाहर
पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ ने अपने जिलाध्यक्ष गुरुमुख सिंह मुखे को संघ से हटा दिया है। यह निर्णय मंगलवार को सोनारी स्थित गुरुजात संघ में हुई संघ की बैठक में लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष मुखे को हटाने की सूचना कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष व सचिव को भी दे दी गई है। बैठक में जल्द ही जिला संघ का पुनर्गठन करने का भी निर्णय लिया गया। नए वर्ष में संघ की नई जिला कमेटी कार्यभार लेगी। इसकी जानकारी संघ के जिला सचिव चंद्रशेखर ने दी।