सीजीपीसी के प्रधान गुरुमुख सिंह मुखे गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला Jamshedpur News
केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीजीपीसी जमशेदपुर प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुखे की गिरफ्तारी फायरिंंगके मामले में हुई है।
जमशेदपुर, जेएनएन। केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीजीपीसी जमशेदपुर प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी पिछले दिनों 10नंबर बस्ती गुरुरद्वारा के पूर्व प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला पर फायरिंग के मामले में हुई है। मुखे के साथ हर्षित गोड़ा के अंबे को भी गिरफ्तार किया गया है।
मुखे से मामले में सीतारामडेरा पुलिस पहले पूछताछ कर चुकी थी। मामले में अंबे को हिरासत से लेकर लंबी पूछताछ के बाद पूरी तस्वीर साफ हो गई। अंबे ने जुर्म कबूलते हुए पूरी कहानी बयां कर दी। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद कर ली गई है।
गुरुद्वारा जा रहे थे बिल्ला
बिल्ला को सीतारामडेरा थाना इलाके में पिछले दिनों तब गोली मारी गई थी जब सुबह में वे गुरुद्वारा जा रहे थे। झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला को दो गोली लगी थी। बिल्ला अपने 10 नंबर बस्ती स्थित घर से निकलकर ज्योंहि सीतारामडेरा इलाके में पहुंचे पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।