Move to Jagran APP

धूमधाम के साथ मनाया गया माता मरियम का जन्म उत्सव

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : लौहनगरी में शनिवार को प्रभु यीशु की माता मरियम का जन्म दिवस ध

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 08:20 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 08:20 PM (IST)
धूमधाम के साथ मनाया गया माता मरियम का जन्म उत्सव
धूमधाम के साथ मनाया गया माता मरियम का जन्म उत्सव

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : लौहनगरी में शनिवार को प्रभु यीशु की माता मरियम का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिष्टुपुर स्थित सेंट मेरी चर्च में जन्म उत्सव का विशेष आयोजन किया गया था। यहां माता मरियम की शोभायात्रा निकाली गई। चर्च में फादर एडवर्ड शलदाना ने मिस्सा पूजा की। इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने विशेष प्रार्थना की। चर्च में हुए विशेष प्रार्थना के दौरान फादर एडवर्ड शलदाना ने कहा कि माता मरियम का जन्म, उनकी शुद्धता और समर्पित जीवन अनुकरणीय है। माता मरियम ईश्वर के सामने शक्तिशाली मध्यस्थ है। उनसे मदद मागने वालों को कभी निराश नहीं होना पड़ता है। लोगों को माता मरियम को जीवन में महसूस करने की आवश्यकता है। मिस्सा पूजा के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान धार्मिक गीत के बीच लोगों ने माता मरियम का गुणगान किया। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रोमन कैथोलिक इसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। माता परियम की मूर्ति के साथ शोभायात्रा चर्च से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा, जी टाउन मैदान, एसएनटीआई समेत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वापस चर्च पहुंचा। शोभायात्रा में महिला, पुरुष व बच्चे आकर्षक परिधान में शामिल हुए। इसके पूर्व माता मरियम के जन्मोत्सव के लिए 29 अगस्त को ही झंडा फहराया गया था। इन नौ दिनों के दौरान रोज चर्च में प्रार्थना किया जाता था। शनिवार को नौवें दिन जन्मोत्सव पर चर्च में विशेष प्रार्थना किया गया। नौ दिनों के महोत्सव को नवीना कहा जाता है, जो आज विशेष प्रार्थना के साथ संपन्न हो गया। सेंट मेरी चर्च के अलावे सेंट जोसफ चर्च समेत शहर के अन्य रोमन कैथेलिक चर्चो में माता मरियम का जन्मोत्सव मनाया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.