Move to Jagran APP

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी, पूर्व प्रधान के बेटे पर साइबर थाने में केस Jamshedpur News

सोनारी गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय चन्नन सिंह के बेटे सतविंदर पाल सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक कार्यक्रम की फोटो शेयर कर इसमें दिख रहे लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 03:05 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 07:11 PM (IST)
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी, पूर्व प्रधान के बेटे पर साइबर थाने में केस Jamshedpur News
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी, पूर्व प्रधान के बेटे पर साइबर थाने में केस Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। सोनारी गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय चन्नन सिंह के बेटे सतविंदर पाल सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक कार्यक्रम की फोटो शेयर कर इसमें दिख रहे लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यही नहीं, नीचे लिखे कमेंट में उन्होंने पूर्व प्रधान गुरदयाल सिंह का नाम लेते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर पूर्व प्रधान गुरदयाल सिंह ने बिष्टुपुर के साइबर थाने में सतविंदर पाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। 

loksabha election banner

मामला दर्ज कराने के लिए गुरदयाल सिंह के साथ रविवार को गठित संस्था झारखंड सिख प्रतिनिधि सभा के प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला एवं अन्य लोग बिष्टुपुर थाना पहुंचे और सतविंदर पाल सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की। 

 पुलिस को बताया गया कि रविवार को खालसा क्लब बिष्टुपुर में कोल्हान के महत्वपूर्ण सिख संस्थाओं और गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान की एक संयुक्त बैठक हुई थी। इस बैठक में तय हुआ कि झारखंड से प्रतिनिधि सभा का गठन किया जाए और इसका अध्यक्ष भी सर्वसम्मति से गुरचरण सिंह बिल्ला को चुन लिया गया। 

 इस बैठक में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार गुरुदेव सिंह राजा सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान एवं भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रधान अमरजीत सिंह राजा व कई प्रधान शामिल थे। इस सभा की फोटो कई लोगों ने मोबाइल से ली और इसके बाद ही रात को सतविंदर पाल सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। किसी ने सवाल किया तो उसने कमेंट में सोनारी के गुरदयाल सिंह का नाम लिया।

गुरदयाल सिंह के खिलाफ कहीं कोई मामला नहीं 

 गुरदयाल सिंह के अनुसार सतविंदर पाल सिंह ने सार्वजनिक तौर पर सिख समाज के भीतर जातीय विद्वेष फैलाने का काम किया है। गुरदयाल सिंह के अनुसार उनके खिलाफ किसी भी अदालत में कोई अपराधिक मुकदमा नहीं है। किसी गुरुद्वारे का बकाया भी उन पर नहीं है। ऐसे में सतविंदर पाल सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

फेसबुक से डिलीट की गई पोस्ट 

कानूनी कार्रवाई की भनक मिलते ही सतविंदर पाल सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से उस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.