Tata workers union के ट्यूब डिवीजन में नौ दिसंबर को होगा उप चुनाव Jamshedpur News
Tata workers union. टाटा वर्कर्स यूनियन के ट्यूब डिविजन के कमेटी मेंबर के एक रिक्त पद पर सोमवार नौ दिसंबर को उप चुनाव होगा।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 10:25 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 10:25 AM (IST)
जमशेदपुर, जासं। टाटा वर्कर्स यूनियन के ट्यूब डिविजन के कमेटी मेंबर के एक रिक्त पद पर सोमवार नौ दिसंबर को उप चुनाव होगा। निर्वाचन पदाधिकारी भगवान सिंह ने निर्वाचन क्षेत्र संख्या 158, दो व तीन ईआरडब्ल्यू मिल, स्टोर व ट्रांसपोर्ट में अधिसूचना जारी कर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनावी कार्यक्रम के तहत सभी चुनावी प्रक्रिया यूनियन कार्यालय में होगी जबकि मतदान विभागीय परिसर में होगा। लेकिन मतगणना यूनियन कार्यालय में होगी। मतदान सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक विभागीय कार्यालय परिसर में होगा।
चुनाव कार्यक्रम
- 23 नवंबर : शाम 5 बजे : निर्वाचन क्षेत्र का प्रकाशन
- 25 नवंबर : सुबह 11 बजे : निर्वाचन क्षेत्र पर दावा-आपत्ति
- 26 नवंबर : शाम 4 बजे : निर्वाचन क्षेत्र के अंतिम सूची का प्रकाशन
- 27 नवंबर : शाम 5:30 बजे : मतदाता सूची का प्रकाशन
- 28 नवंबर : सुबह 9 से 12 बजे : मतदाता सूची पर दावा आपत्ति
- 29 नवंबर : शाम 5:30 बजे : अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
- 30 नवंबर : 10 से 12 व 3:30 से 5:30 बजे तक : नामांकन पत्रों का वितरण
- 2 दिसंबर : सुबह 9 से 12 व 3:30 से 5:30 बजे : नामांकन पत्र का जमा
- 3 दिसंबर : शाम 6:30 बजे : उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन
- 4 दिसंबर : सुबह 10:30 बजे : मतदाता सूची की जांच व उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन
- 5 दिसंबर : सुबह 11 से 1 बजे तक : नाम वापसी व शाम साढ़े पांच बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन
- 6 दिसंबर : सुबह 10 से एक बजे तक : बैलेट पेपर की छाया प्रति का वितरण व चुनाव स्थल की घोषणा
- 9 दिसंबर : सुबह सात से दोपहर 3 बजे तक : मतदान व मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवार की घोषणा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें