Move to Jagran APP

Vijayadashmi: धू-धू कर जल गया रावण, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे; देखिए तस्वीरें

Vijayadashmi. विजयादशमी को आसुरी शक्तियों के प्रतीक रावण का पुतला दहन कोल्हान में कई जगह किया गया। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी हुई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 09:19 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 10:22 AM (IST)
Vijayadashmi: धू-धू कर जल गया रावण, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे; देखिए तस्वीरें
Vijayadashmi: धू-धू कर जल गया रावण, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे; देखिए तस्वीरें

जमशेदपुर,जेएनएन। झारखंड के कोल्हान में विजयादशमी धूमधाम से मनी। इस दिन आसुरी शक्ति के प्रतीक रावण का पुतला विभिन्न जगहों पर जलाया गया और जय श्रीराम के नारे गूंजे।

loksabha election banner

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के काशीडीह, सिदगोड़ा, बागुनहातु, न्यू बाल संघ सोनारी के साथ ही घाटशिला अनुमंडल इलाके के दामपाड़ा के गंधनिया और गालूडीह के महुलिया ईस्टर्न रेलवे दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से असत्य के प्रतीक रावण का दहन किया गया। सरायकेला-खरसावां जिले के कोलेबिरा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने रावण दहन किया जबकि घाटशिला के गंधनिया में पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने।

बागुनहातु में 33 फीट का पुतला

घाटशिला के दामपाड़ा में रावण के पुतले को आग लगाते पूर्व विधायक रामदास सोरेन।

सार्वजनिक रावण दहन समिति बागुनहातु ने 33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया था। पुतलादहन कार्यक्रम बागुनहातु फुटबॉल मैदान में हुआ। पुतला दहन के दौरान होने वाली आतिशबाजी देखने लायक रही। भाजपा नेता अमरप्रीत काले ने पुतला दहन किया और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आसुरी शक्तियों का नाश हर हाल में होता है। कमेटी के अध्यक्ष शशिवीर राणा, सचिव लालटू डे, कोषाध्यक्ष गौरव साहू, सह सचिव अशोक दत्ता, सुरेंद्र, विनोद, सोपन चक्रवर्ती, दीपक कर्मकार, हरिपाल, मछिंद्र निषाद आदि आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रहे। 

सरायकेला-खरसावां के कोलाबीरा में रावण के पुतले में आग लगाते एसडीपीओ अविनाश कुमार।

न्यू बाल संघ सोनारी में रावण का पुतलादहन।

 गालूडीह के महुलिया ईस्टर्न रेलवे दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से असत्य का प्रतीक रावण का हुआ दहन।

धारा 370 का खात्मा आसुरी शक्ति का विनाश

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विजय दशमी असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय, हिंसा पर अहिंसा की जीत का त्योहार है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। आज के समय में हमारे देश में कई असुरी शक्तियां पनप रही हैं। उनका खात्मा करने का प्रण लेने का दिन है आज। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में धारा 370 का खात्मा कर इसी प्रकार की एक असुरी शक्ति का विनाश किया और कश्मीर को वास्तविक रूप से भारत का हिस्सा बनाया। इसी प्रकार आतंकवादियों के खिलाफ कड़े कानून बनाकर उनके मनोबल को तोड़ा है। यह सब मजबूत इच्छा शक्ति के कारण संभव हो पाया है। 

गौरव का दिन

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज ही वायु सेना दिवस है। हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सबसे घातक युद्धक विमान राफेल का भारतीय संस्कृति के अनुसार शस्त्र पूजन कर ग्रहण किया। यह हम सब के लिए गौरव का दिन है।

राष्ट्रविरोधी शक्तियों को समाप्त करने का संकल्प लेने का दिन

जमशेदपुर के बागुनहातु में जलता रावण का पुतला।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमारे राज्य में भी कई असुरी राष्ट्रविरोधी शक्तियां व्याप्त हैं। हमें उनको समाप्त करना का संकल्प लेना है। हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले और सर्वोपरी है। हमें सभी को एक सूत्र में बांध कर इन शक्तियों से निपटना है। किसी के बहकावे में न आकर हमें एकजूट रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक रूपी असुर का भी हमें खात्मा करना है। हमें प्रण लेना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक को हम अपने जीवन से निकाल बाहर करेंगे। यह हमारी आनेवाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है।

जमशेदपुर के गाढ़ाबासा में रावणदहन देखने जुटे लोग। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.