Move to Jagran APP

सीएम के भाई बोले, सब जान रहे किसके इशारे पर पुलिस ने रातभर थाने में रखा

मूलचंद साहू ने कहा कि पुलिस और टुनटुन सिंह की इतनी हिम्मत नहीं है कि इस तरह का बर्ताव करें। यह किसी के इशारे पर पर हुआ है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 02:14 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 02:40 PM (IST)
सीएम के भाई बोले, सब जान रहे किसके इशारे पर पुलिस ने रातभर थाने में रखा
सीएम के भाई बोले, सब जान रहे किसके इशारे पर पुलिस ने रातभर थाने में रखा

जमशेदपुर (जासं)। मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू ने कहा कि उनके और उनके परिवार के साथ जो भी घटनाएं हुईं, पुलिस ने रात भर थाने में बैठाकर रखा, यहां की पुलिस और टुनटुन सिंह की इतनी हिम्मत नहीं है कि इस तरह का बर्ताव करें। उन्होंने कहा कि किसके इशारे पर यह हो रहा है सब जानते हैं। मूलचंद ने यह भी कहा कि टुनटुन सिंह को छोटा भाई समझकर उन्होंने माफ कर दिया है।

loksabha election banner

मूलचंद साहू ने कहा कि उनके पुत्र राजा की तबीयत खराब है। इलाज चल रहा है। बावजूद पुलिस ने थाने में रातभर बैठाकर रखा। मूलचंद व उनके पुत्र कमलेश साहू ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि टुनटुन सिंह व उसके भाई जेपी सिंह, बेटा शिवम व भतीजा बिट्टू को पुलिस ने रात में ही छोड़ दिया। कहा कि टुनटुन सिंह और  उसके परिवार ने उनके घर आकर पिस्टल चमकाया। दो-तीन राउंड फायरिंग भी की।

उधर, सीतारामडेरा पुलिस का कहना है कि टुनटुन सिंह व उसके परिजन घटना संबंधी पूछताछ के लिए बुलाए गए थे। जानकारी के बाद उन्हें जाने दिया गया। मूलचंद साहू गुरुवार सुबह नौ बजे अपने दोनों पुत्र कमलेश साहू व राजा साहू के साथ भालूबासा स्थित घर पहुंचे। आवास पर मूलचंद साहू, कमलेश साहू व उनके समर्थकों ने कहा कि इस बार छोड़ दिए। अगली बार ऐसी घटना हुई तो अंजाम बुरा होगा। मूलचंद साहू ने बताया कि टुनटुन सिंह व उसके परिजन से हाथापाई के क्रम में उन्हें गाल पर चोट लगी है। 

सीतारामडेरा थाने का गेट कर दिया गया था बंद
जैसे ही लोगों को घटना की जानकारी मिली। लोग सीतारामडेरा थाने की ओर कूच कर गए। सीतारामडेरा थाने के बाहर मूलचंद समर्थकों का तांता लग गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने थाने का गेट बंद कर दिया। डर था कि  समर्थक थाने में घुसकर हंगामा करने लगेंगे। मुख्यमंत्री के करीबी व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा सुबह थाने पहुंच मूलचंद साहू व उनके पुत्र से बात कर मामला सुलझाने का आग्रह किया। इसके बाद ही मूलचंद साहू व उनके पुत्रों को थाने से घर भेजा गया।

बच्ची से छेड़खानी मामले में मामला दर्ज कराने से इन्कार
भालुबासा की रहने वाली जिस नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना घटी। उसके परिजन से दैनिक जागरण ने बात करने की कोशिश की, लेकिन परिजन बात करने के लिए तैयार नहीं हुए। उनका साफ कहना था कि जो हो गया सो बीत गया। अब उन्हें कुछ नहीं करना है। सीतारामडेरा के थाना प्रभारी ने कहा कि बुधवार को बच्ची के परिजन कमलेश साहू के साथ थाने पर आए थे। घटना की जानकारी दी गई, लेकिन लिखित शिकायत नहीं की गई। मौखिक शिकायत पर भी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इसके बाद ही दोनों पक्षों में हंगामा हुआ।

टुनटुन का लाइसेंसी हथियार जब्त करे पुलिस : कमलेश
मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजा कमलेश साहू ने कहा कि प्रशासन टुनटुन सिंह का लाइसेंसी बंदूक और रिवाल्वर जब्त करे। बुधवार रात टुनटुन सिंह का बेटा-भतीजा बंदूक व रिवाल्वर लेकर उनके घर धावा बोला था। वहीं टुनटुन सिंह ने कहा कि शाम में बच्चों में बकझक हुई थी। मुझे जब जानकारी मिली तो समझाने के लिए मूलचंद साहू व कमलेश के घर गया था। लेकिन उन्होंने दूसरा रूप दे दिया।

यह भी पढ़ेंः घर में घुसकर सीएम के भाई को जमकर पीटा, जानिए-कैसे भड़का विवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.