Move to Jagran APP

ओडिशा सरकार ने झारखंड के स्कूलों के लिए उपलब्ध कराई किताबें

ओडिशा सरकार ने झारखंड राज्य के कोल्हान प्रमंडल में पढ़नेवाले स्कूली बच्चों के लिए ओड़िया पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 12:12 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 12:12 PM (IST)
ओडिशा सरकार ने झारखंड के स्कूलों के लिए उपलब्ध कराई किताबें

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ओडिशा सरकार ने झारखंड राज्य के कोल्हान प्रमंडल में पढ़नेवाले स्कूली बच्चों के लिए ओडि़या भाषा की पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं ताकि यहां के बच्चे ओडि़या भाषा में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

loksabha election banner

मालूम हो कि ओडिया भाषा की पुस्तकें झारखंड सरकार द्वारा अब तक उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी हैं। यह पुस्तकें ओडिशा के मयूरभंज जिला के सारसकणा में सारसकणा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरीशचंद्र नायक ने उत्कल सम्मेलनी को प्रदान की। इस मामले को लेकर पूर्वी सिंहभूम शाखा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रबींद्र नाथ सत्पथी के नेतृत्व मयूरभंज जिले के सारसकणा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरीशचंद्र नायक से मिला। इस मुलाकात के दौरान 10500 ओडिया साहित्य की किताबों को सम्मेलनी को सौपी गई।

सारसकोणा से ही सम्मेलनी के द्वारा ये किताबें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिले के स्कूलों को भेज दी गई। ये किताबें ओडिशा सरकार के शिक्षा विभाग की से झारखंड में ओड़िया पढ़ने वाले बच्चों के बीच निश्शुल्क वितरित करने के लिए उत्कल सम्मेलनी को प्रदान की गई। कोल्हान ओडिशा से सटा है और यहां बड़ी तादात में ओड़िया भाषी है। ओड़िया पढ़ानेवाले बच्चों को स्कूलों में भी बड़ी तादात है। पुस्तकें नहीं होने से पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। इस मौके पर मुख्यरूप से सम्मेलनी के महासचिव रबीन्द्र कुमार मिश्र, जयराम दासपात्रा, विभूति भूषण दास, अजय बेहुरा, संतोष कुमार महापात्रा उपस्थित थे।

------------

कक्षावार मिली किताबें

वर्ग 1 - 3000

वर्ग 2 - 1500

वर्ग 3 - 1200

वर्ग 4 - 1000

वर्ग 5 - 1000

वर्ग 6 - 800

वर्ग 7 - 800

वर्ग 8 - 1200


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.