Move to Jagran APP

संविधान दिवस पर प्रखंड व अंचल कर्मियों ने ली शपथ Jamshedpur News

संविधान दिवस पर घाटशिला प्रखंड कार्यालय में प्रखंड व अंचल कर्मियों ने संविधान के प्रस्तावना को पढ़ते हुए शपथ ली हैं। अंचलाधिकारी रिंकू कुमार ने इस दिन को विशेष दिन बताया हैं। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर का दिन खास है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 04:22 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 04:22 PM (IST)
संविधान दिवस पर प्रखंड व अंचल कर्मियों ने ली शपथ Jamshedpur News
संविधान दिवस पर प्रखंड व अंचल कर्मियों ने ली शपथ। जागरण

घाटशिला (संवाद सहयोगी) । संविधान दिवस पर घाटशिला प्रखंड कार्यालय में प्रखंड व अंचल कर्मियों ने संविधान के प्रस्तावना को पढ़ते हुए शपथ ली हैं। अंचलाधिकारी रिंकू कुमार ने इस दिन को विशेष दिन बताया हैं। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर का दिन खास है। यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने आजाद अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था।

loksabha election banner

आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मानने का एक मात्र बड़ा कारण वेस्टर्न कल्चर के दौर में देश के युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना है। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत में दो साल 11 महीने और 18 दिन की लंबी मेहनत के बाद संविधान तैयार किया गया था। भारतीय संविधान देश के सभी नागरिकों को हर क्षेत्र में समानता का अधिकार देता है।  26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान तैयार हुआ था और साल 1950 में 26 जनवरी के दिन इसे लागू किया गया था।

यहां यह जान लेना भी जरूरी है कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।संविधान सभा के प्रमुख सदस्यों में जवाहरलाल नेहरू, डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि थे। इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष, सहायक अभियंता संतोष कुमार ,कनीय अभियंता शशि शेखर ठाकुर ,प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दिलीप कुमार बारिक, प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक बबलू कुमार सोरेन , सहित अन्य प्रखंड कर्मीगण एवं अंचल कर्मी गण उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.