जरूरमंदों को दिए कंबल तो बदले में मिली दुआ
मातृ सेवा समिति मानगो और सुनील सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 02:59 PM (IST)
जमशेदपुर, जेएनएन। ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों को कंबल दिए तो बदले में दुआ मिली। कंबल वितरण पूर्वी सिंहभूम के गेरूआ ग्राम में किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन मातृ सेवा समिति मानगो और सुनील सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विमला देसाई, संजू सिंह, रीता सिंह, विधान चंद्र महतो, लाला जोशी, दुर्गा देवी, सतनाम सिंह, महेंद्र तिवारी, जयश्री देवी, दलाई प्रसाद, बेनी प्रसाद आदि का योगदान रहा।
मातृ सेवा समिति की अध्यक्ष विमला देसाई ने बताया कि समिति समय-समय पर जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण करती है। जाडे़ के मौसम में कंबल का वितरण भी किया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें