Move to Jagran APP

भाजपा युवा मोर्चा ने की छठ घाट की सफाई, किया ब्लीचिंग का छिड़काव

शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बारीडीह मंडल की ओर से कई छठ घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 02:35 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 02:35 PM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा ने की छठ घाट की सफाई, किया ब्लीचिंग का छिड़काव
 जमशेदपुर(जेएनएन)। दीपावली के बाद आस्‍था के महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गई है। छठ घाटों को सजाने- संवारने का काम जारी है। प्रशासनिक तैयारी से अलग विभिन्न संगठन और संस्थाएं भी अपने स्तर से घाटों की साफ-सफाई कर रही है। इसकी कड़ी में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बारीडीह मंडल की ओर से कई छठ घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया।

 मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक जी की अगुवाई में जमशेदपुर के बागुनहातु नीम भट्टा डोंगा छठ घाट पर युवा मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। साथ ही बस्ती के लोगों से छठ पूजा तक किसी भी तरह के कूड़े-कचरे को नदी में ना फेकने की अपील की गई। इस अभियान में मुख्यरूप से कंचन दत्ता, निर्मल गोप, मनोज तिवारी, कुश कुमार, देवाशीष दत्ता, आशुतोष, श्रीराम मिश्रा, हरदीप, रविन्द्र महतो, टिंकू कुमार, मनप्रीत, बजरंग,अभिजीत, राजेश कुमार, सोमनाथ मिश्रा, गुरु कुमार आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.