Jharkhand Assembly Election : चुनावी तैयारियों को ऊर्जा देंगे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जमशेदपुर आयेंगे। वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों को उर्जा देंगे।
जमशेदपुर, जासं। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को दोपहर करीब 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सीधे वे माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुंचकर प्रबुद्ध कार्यकर्ता संबोधन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में अधिवक्ता, डॉक्टर, अभियंता, खिलाड़ी, कलाकार, सामाजिक, व्यापारिक क्षेत्रों के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है। शाम पांच बजे वे सोनारी हवाई अड्डे से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।
आज चाईबासा जाएंगे बिष्टुपुर के भाजपाई
भाजपा के बिष्टुपुर मंडल की बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सुररंजन राय ने बताया कि शुक्रवार को काफी संख्या में बिष्टुपुर के कार्यकर्ता चाईबासा जाएंगे। बैठक में मंडल के महामंत्री वीरेंद्र ट्यू व संजय तिवारी, उपाध्यक्ष कमल आगीवाल, सनी सिंह, राकेश, मारुति नंद पांडे, राजेश नंद, बलराम तांती, सुरेंद्र गुप्ता, सागर मुखी, छोटे मुखी, अनिल ओझा, विद्याभूषण झा, प्रशांत बनर्जी, पिंटू, सुमित किशोर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में मनकेश्वर चौबे को प्रेस प्रवक्ता नामित किया गया।
स्वागत करेगा भाजयुमो
नड्डा के शहर आगमन को लेकर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा की अध्यक्षता में गुरुवार को युवा मोर्चा की बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में हुई। तय हुआ कि युवा मोर्चा की टीम कार्यकारी अध्यक्ष का भव्य स्वागत करेगी। सोनारी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर कार्यकारी अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी पप्पू सिंह, विजय सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश पांडेय, कमलेश साहू, सुमित शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेश सिंह, गौतम प्रसाद, जिला भाजयुमो से कृष्णा शर्मा उर्फ काली, आशुतोष दास, सुखदेव सिंह सुक्खू, श्वेता कुमारी, शशि यादव, कुमारेश उपाध्याय, रंजीत पांडेय, अशोक सिंह, प्रेम झा, मोंटी अग्रवाल, इंदरजीत सिंह, आकाश सिंह, संजय शर्मा, मुकेश शर्मा, उमा शंकर मंडल, सुनील गोराई, विशु सिंह आदि उपस्थित थे।