Move to Jagran APP

भाजपा का पलटवार : अपने सीएनटी घोटालों पर क्यों चुप हैं हेमंत सोरेन

भाजपा ने पलटवार करते हुए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा है कि सीएनटी घोटालों पर हेमंत की जुबान क्यों नहीं खुल रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 06:03 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 06:16 PM (IST)
भाजपा का पलटवार : अपने सीएनटी घोटालों पर क्यों चुप हैं हेमंत सोरेन
भाजपा का पलटवार : अपने सीएनटी घोटालों पर क्यों चुप हैं हेमंत सोरेन

जमशेदपुर (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सवालों की बौछार कर दी है। पार्टी ने पूछा है कि अपने किए गए सीएनटी घोटालों पर हेमंत की जुबान क्यों नहीं खुल रही है। 

loksabha election banner

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने शनिवार को जमशेदपुर के साकची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हेमंत सोरेन ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, दुमका में जमीन खरीदी और महल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके परिवार पर आधारहीन और बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें और यदि साक्ष्य है तो उन्हें जनता के बीच प्रस्तुत करें। कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तो पहले ही हेमंत सोरेन को चुनौती दी थी कि वे सदन में अपनी संपत्ति और अर्जित भूमि का ब्यौरा दें, मुख्यमंत्री अपने परिवार की अर्जित भूमि का ब्यौरा देने को हमेशा तैयार हैं। बावजूद इसके हेमंत सोरेन चुनौती स्वीकार करने से हमेशा से भागते रहे हैं।

सता रहा कलई खुलने का डर

उन्हें डर है कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीन का हिसाब देना होगा और झामुमो की कलई खुल जाएगी।शुक्ल ने कहा कि सूबे की रघुवर सरकार आदिवासियों,गरीब और समाज के अंतिम पंक्ति के कमजोर लोगों के हित में काम करने वाली एकमात्र बेदाग और निष्कलंक सरकार है जिसपर भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप नहीं हैं। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की झारखंड संघर्ष यात्रा पार्टी के लिए अंतिम साबित होगी। दरअसल,भाजपा सरकारों की कल्याणकारी नीतियों से घबराई झामुमो अपना अस्तित्व बचाने के लिए बेचैन है। 2019 के चुनावों में प्रदेश की जनता झामुमो को शून्य पर पहुंचाकर जवाब देगी।

झामुमो ने बनाया बीमारू, भाजपा बना रही आयुष्मान: दिनेश

भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पहले झारखंड में आए दिन अखबारों में घोटालों और भ्रष्टाचार की सुर्खियां रहती थीं। अब सरकार की उपलब्धियां रेखांकित रहती हैं। रघुवर सरकार ने झामुमो और कांग्रेस के पाप धोकर राज्य से कलंक का टीका मिटाया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश नित विकास के नए सोपान गढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि झामुमो में आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों की भरमार है और ऐसी ताकतें राज्य को अस्थिर एवं अशांत करने में लगातार असफल कोशिशें करती रहती हैं। झामुमो ने सदैव भोले-भाले गरीब और आदिवासी समाज को शराब और हडिय़ा के नशे में डूबोए रखा जिससे लोगों की सोचने की क्षमता शिथिल पड़ जाए। रघुवर सरकार ने इन्हें विकास और मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया। कहा कि झामुमो ने राज्य को बीमारू प्रदेश बनाया था किंतु रघुवर सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी सूबे की जनता को आतुष्मान बनाने को संकल्पबद्ध है। हेमंत सोरेन पर व्यंग्य कसते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दृष्टिदोष के कारण यदि हेमंत सोरेन को रघुवर सरकार का विकास नहीं दिखता, तो फौरन आयुष्मान भारत योजना के तहत निश्शुल्क इलाज का लाभ उठाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.