पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़डा Jamshedpur News
जेपी नड्डा ने कोरोना बंदी के 50 दिनों से ज्यादा के समय में कार्यकर्ताओं द्वारा बिना थके बिना रुके जरूरतमंद और पीडि़त-प्रभावित लोगों की सेवा के लिए किए गए सेवा कार्य की सराहना की।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए।
जेपी नड्डा ने कोरोना बंदी के 50 दिनों से ज्यादा के समय में कार्यकर्ताओं द्वारा बिना थके, बिना रुके जरूरतमंद और पीडि़त-प्रभावित लोगों की सेवा के लिए किए गए सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी हौसले के साथ इस लड़ाई को लडते हुए आगे बढ़ना है।
प्रवासी मजदूरों के भोजन, चिकित्सा सहित करें अन्य मदद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे सब मिलकर मानवता के आधार पर प्रवासी मजदूरों के भोजन, चिकित्सा सुविधा समेत उनकी हर संभव मदद में जुट जाएं। हमें एक लंबी लड़ाई की तैयारी करनी है।
जेपी नड्डा से वीडियों कांफ्रेंसिंग से जुड़े जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार सिंह ने सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी उन्हें विस्तार से दी।