Move to Jagran APP

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चलाया अभियान, जोड़े नए सदस्य;पुराने का सत्यापन

भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान नए सदस्य जोड़े गए और पुराने का सत्यापन किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 03:26 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 03:26 PM (IST)
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चलाया अभियान, जोड़े नए सदस्य;पुराने का सत्यापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चलाया अभियान, जोड़े नए सदस्य;पुराने का सत्यापन

जमशेदपुर, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कोल्‍हान में अभियान चलाया और नए सदस्‍य जोडे। अभियान कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में चला। 

loksabha election banner

अभियान के दौरान सभी मंडलों एवं जिला के पदाधिकारियों ने अपने बूथों पर प्रवास किया। पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा में अभियान में घाटशिला के विधायक लक्ष्‍मण टुडू भी शामिल हुए। पोटका की विधायक मेनका सरदार, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संयोजक मुकुल मिश्रा, पोटका विधानसभा क्षेत्र के संयोजक उत्तम भगत, प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रताप कटियार, प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश साहू, राजेश सिंह, दिनेश शर्मा, सुमित शर्मा, गौतम प्रसाद, बम दुबे, सुखदेव सिंह सुक्खू, श्वेता कुमारी, सतीश सिंह, कुमारेश उपाध्याय, मोहित शाह, अशोक सिंह, बंटी सिंह, रंजीत पांडेय, संजय शर्मा, जोगिंदर सिंह, प्रेम झा आदि ने अभियान चलाया। 

चाईबासा में लगाया कैंप

 पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा में नए सदस्‍यों का स्वागत करते विधायक लक्ष्मण टुडू।

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में पोस्ट ऑफिस चौक पर कैंप लगाया गया। यहां नए सदस्यों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। रविवार को 200 नये सदस्य जोड़े गए एवं 50 पुराने सदस्यों का सत्यापन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कमार राम, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  प्रताप कटियार, जिला मंत्री शनि पासवान, रंजन प्रसाद,भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री राकेश पांडेय, नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री, युवा मोर्चा सदस्यता प्रभारी  संजय चौबे, भाजपा नगर सदस्यता प्रभारी अनंत सनम, पिंटू कुमार, नीरज गुप्ता, विजयराम तुरी, अजय झा दीपक गुप्ता, अशोक विजयवर्गीय, भाजपा नेत्री गीता बालमुचू, भाजयुमो जिला प्रवक्ता अंकित मुद्रा, अजय झा, हेमंत केसरी, रोहित मुंडा उपस्थि‍त थे। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.