विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा नेता के पुत्र ने की खुदकशी, पिता बोले-छंटनी को लेकर था तनाव में Jamshedpur News

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Sat, 17 Aug 2019 11:00 AM (IST)

नौकरी चले जाने की आशंका से एक युवक ने खुदकशी कर ली। युवक कुमार आशीष भाजपा नेता कुमार विश्वजीत का इकलौता पुत्र था।

भाजपा नेता के पुत्र ने की खुदकशी, पिता बोले-छंटनी को लेकर था तनाव में Jamshedpur News
भाजपा नेता के पुत्र ने की खुदकशी, पिता बोले-छंटनी को लेकर था तनाव में Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। बारीडीह भाजपा मंडल के नेता कुमार विश्वजीत के इकलौते पुत्र कुमार आशीष (24)ने बारीडीह प्रगतिनगर स्थित घर में पंखे से पर्दे के सहारे फंदा बनाकर खुदकशी कर ली। आशीष ने छत्तीसगढ़ के विलासपुर स्थित डॉ सीवी रमण विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी ।

वह टेल्को खडंगाझार स्थित एक इकाई में कम्प्यूटर विभाग में कार्यरत था। एक वर्ष पहले उसने प्रेम विवाह किया था। जिस समय आशीष ने खुदकशी की, उस समय उसकी पत्नी ज्योति घर पर नहीं थी। वह गोलमुरी अब्दुल मेमोरियल कॉलेज में थी। वह वहीं कार्यरत है। आशीष के पिता ने बताया कि बेटा बीते 15-20 दिन से तनाव में था। कह रहा था कि कंपनी में लगातार ब्लॉक क्लोजर चल रहा है। जिसके कारण बड़ी कंपनी से संबंधित छोटी कंपनियों में छंटनी की जा रही है। कहीं हमलोग की भी छंटनी न हो जाए। हालांकि, पिता ने पुत्र की मौत मामले में किसी को दोषी नहीं ठहराया है।

पिता करते टाटा स्टील में काम

आशीष के पिता बारीडीह बस्ती विकास समिति के मीडिया प्रभारी और बारीडीह भाजपा मंडल के आइटी सेल के सह संयोजक हैं, साथ ही टाटा स्टील के एक ठेका कंपनी में काम करते हैं। आशीष के फेसबुक प्रोफाइल में नेट कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में इंजीनियर के रुप में कार्यरत होने की बात लिखी हुई है। बारीडीह भाजपा मंडल के विनोद सिंह ने आकस्मिक मौत पर दुख प्रकट किया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।