Move to Jagran APP

बिहार चुनाव में जीत पर भाजपा ने बांटे लड्डू

बुधवार को कदमा में रंकिणी मंदिर के पास भाजपा नेता दीपू सिंह के नेतृत्व में आतिशबाजी के साथ लड्डू वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 06:00 AM (IST)
बिहार चुनाव में जीत पर भाजपा ने बांटे लड्डू
बिहार चुनाव में जीत पर भाजपा ने बांटे लड्डू

जासं, जमशेदपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह जश्न मना रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कदमा में रंकिणी मंदिर के पास भाजपा नेता दीपू सिंह के नेतृत्व में आतिशबाजी के साथ लड्डू वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री राजेश्वर साहू, ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी शेखर कुमार, भाजपा नेता शंकर रेड्डी, धर्मेंद्र प्रसाद, अनुज चौधरी, अमित मंडल, कदमा मंडल के पूर्व महामंत्री मनीष पांडेय, केपी सिंह, मनोज सिंह, तारक मुखर्जी, महिला मोर्चा की महामंत्री हेमलता, सीमा जायसवाल, एस. कार्तिक, भीम सिंह, विश्वजीत सिंह, भोला शर्मा, संजय शर्मा, विनोद रजक, जय कुमार, बाबूलाल, अशोक सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

कदमा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू : बिहार में भाजपा की जीत पर भाजपा के कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कदमा बाजार में लड्डू वितरण किया गया। इस मौके पर लल्लन चौहान, तपन कर्मकार, अजय झा, अमरेंद्र मलिक, राजेश कुमार सिंह, डीएन सिंह, शोभा श्रीवास्तव, बिदु सिंह, राजकुमार सिंह, रमेश बास्की, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रेम कुमार, राघव प्रसाद, अमित मंडल, कमल कुमार, विक्की यादव, कृष्णा प्रसाद, कार्तिक गोप, सुनिश पांडे, शेखर तिवारी, जसवंत सिंह, सुखदेव शर्मा, किशनलाल वर्मा आदि कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

भाजपाइयों ने निकाली जुलूस : बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत की खुशी में बुधवार को आदित्यपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ता जुलूस के रूप में शेरे पंजाब चौक तक और पुन: एसटाइप तक गये। इस दौरान राहगीरों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। जुलूस में भाजपा नेता गणेश महाली, संजय सरदार, ललन तिवारी, राकेश सिंह, बुबुन गांगुली, रीता मंडल, सुनील श्रीवास्तव, नील पदमा विश्वास, संजीव रंजन, शीला पॉल, लुस्की सोरेन, अनिशा सिन्हा, कुमुद रंजन समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.