Move to Jagran APP

भाजपा ने मनाया गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन

भाजपा की जमशेदपुर महानगर कमेटी ने गृह मंत्री का जन्मदिन मनाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:59 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 08:59 PM (IST)
भाजपा ने मनाया गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन
भाजपा ने मनाया गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन

जासं, जमशेदपुर : भाजपा की जमशेदपुर महानगर कमेटी ने गृह मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 56वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। साकची स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 21 पौंड का केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की मंगलकामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भाजपा जिदाबाद के नारे भी लगाए।

loksabha election banner

इस मौके पर गुंजन यादव ने कहा कि अमित शाह ने बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित किया है। उनके कुशल नेतृत्व व सांगठनिक कौशल से भाजपा विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक दल बना।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, सुरेश शर्मा, ध्रुव मिश्रा, बिनोद राय, बजरंगी पांडेय, संदीप शर्मा बॉबी, बबलू गोप, जटाशंकर पांडेय, शशि यादव, कुमार अभिषेक, आशुतोष दास, गणेश मुंडा, हेमंत साहू समेत अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.