Move to Jagran APP

चुनावी कोलाहल के बीच कोल्हान में जगह-जगह याद किए गए धरती आबा, देखिए तस्‍वीरें

जयंती पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा कोल्‍हान में शिद्दत से याद किए गए। तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में जगह-जगह उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 01:44 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 02:55 PM (IST)
चुनावी कोलाहल के बीच कोल्हान में जगह-जगह याद किए गए धरती आबा, देखिए तस्‍वीरें
चुनावी कोलाहल के बीच कोल्हान में जगह-जगह याद किए गए धरती आबा, देखिए तस्‍वीरें

जमशेदपुर, जेएनएन। जयंती पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा कोल्‍हान में शिद्दत से याद किए गए। तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में जगह-जगह उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

loksabha election banner

घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों ने धरती आबा के योगदान को याद किया। मऊभंडार स्थित आइसीसी कंपनी गेट के समीप बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कंपनी प्रबंधन समेत माझी परगना महाल ने माल्यार्पण किया। उधर, जमशेदपुर शहर में भी कई जगह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। बिरसानगर में जिला उपायुक्त ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। गालूडीह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती संयुक्त रूप से धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भी केशव प्रसाद, वार्डेन रिंकी कुमारी समेत कई छात्राओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। छात्राओं द्वारा हस्तकला से तैयार की गई कई सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई।

चाईबासा:चाईबासा में गांधी मैदान के पास शहीद बेदी पर लोगों ने पूजा की। जैतगढ़ के देवगांव में बिरसा मुंडा जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।  

जमशेदपुर में माल्‍यार्पण करते बिरसा सेवा दल के सदस्‍य। 

जमशेदपुर में माल्‍यार्पण करते भाजपा कार्यकर्ताा। 

जमशेदपुर में माल्‍यार्पण करते  उपायुक्‍त रविशंकर शुक्‍ला। 

जैंतगढ़ के देवगांव में पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना।  

बिरसा भगवान राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय बंद गांव में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में फिर बिरसायत एवं ग्रामीण प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.