Move to Jagran APP

नक्सल व अपराध मुक्त होने की ओर बढ़ रहा सूबा : बिरथरे

पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक (एसएसपी) अनूप बिरथरे ने कहा

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:00 AM (IST)
नक्सल व अपराध मुक्त होने की ओर बढ़ रहा सूबा : बिरथरे

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक (एसएसपी) अनूप बिरथरे ने कहा कि अपराध मुक्त और नक्सल मुक्त झारखंड का जो संकल्प लिया गया था, वह आज सच होता हुआ नजर आ रहा है। एसएसपी गुरुवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के जिलास्तरीय आयोजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा बहुत हद तक हमारा राज्य नक्सल मुक्त और अपराध मुक्त हो चुका है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और बिरसा सेवा दल विकास स्वावलंबी सहकारिता समिति के संयुक्त तत्वावधान में बिरसानगर संडे मार्केट में धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंदन कुमार, निदेशक डीआरडीए उमा महतो, एडीएम विधि व्यवस्था सुबोध कुमार, जिले के अन्य पदाधिकारी, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, झारखंड राज्य खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, चंद्रशेखर मिश्रा एव अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम मे जरूरतमंदों के बीच कंबल एव साड़ी का वितरण भी किया गया।

loksabha election banner

------

क्षत्रिय युवा महासभा ने दी श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा(युवा) जमशेदपुर महानगर ने अध्यक्ष राजीव चौहान के नेतृत्व में गुरुवार को झारखंड के 18वें स्थापना दिवस पर सीतारामडेरा स्थित वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राजीव चौहान, श्रीकात सिंह, दीपक नायक, नीतीश सिंह राजपूत, सोनू सिंह, अंकेश भुइयां, रोहन सिंह राजपूत, टिंकू दास, मनीष चौहान, अंकित चौहान, अजीत सिंह राजपूत, विशाल सिंह, अभिजीत पैरा, शिवम नाग आदि उपस्थित थे।

------

भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस हमारे लिए प्रेरणास्रोत : दिनेश

झारखंड स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिरसानगर के संडे मार्केट में अवस्थित भगवान वीर बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान महानगर भाजपा जिला पदाधिकारियों समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि धरती आबा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस हम सबों के लिए गौरव का क्षण है। भगवान बिरसा झारखंड के शौर्य के प्रतीक हैं। उनका अदम्य साहस तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की प्रतिबद्धता हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर की। माल्यार्पण करने वालों में मिथिलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, संजीव सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, पवन अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, बारी मुर्मू, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, शिखराय चौधरी, विमलकात झा, सुनील बारी, बिमल जालान, अमरजीत सिंह राजा, काजू साडिल्य, नीरू सिंह, परेश मुखी, श्रीराम प्रसाद, जितेंद्र राय, प्रोबिर चटर्जी राणा, संतोष सार्दुल, तनुश्री यादव, लक्ष्मी मिर्धा, मिली दास, अशोक सामंत, बिनानद सिरका, गणेश मुंडा, रमेश बास्के, विजय सोय, बंटी अग्रवाल, शशि शेखर, तेजेंदर सिंह, संजय शर्मा, विशु सिंह, आकाश सिंह आदि मौजूद थे।

------

आम आदमी पार्टी ने किया सामूहिक उपवास

झारखंड के स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य मे तेजी से फैल रहे भ्रष्टाचार एवं सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ आम आदमी पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने जिला संयोजक दिनेश महतो के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर सामूहिक उपवास किया। कार्यक्रम में प्रेम कुमार, सुनील कुमार चौधरी, रईस अफरीदी व शंभुनाथ चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.