Move to Jagran APP

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में बाइक सवार दो बदमाश रोहित घोई पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। संयोगवश गोली उसे नहीं लगी। घटना की जानकारी सीतारामडेरा देवनगर निवासी रोहित घोई ने सीतारामडेरा थाना की पुलिस को दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 01:01 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 01:01 PM (IST)
जमशेदपुर के सीतारामडेरा में युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
बर्मामाइंस में मोबाइल की छिनतई, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता । पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में बाइक सवार दो बदमाश रोहित घोई पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। संयोगवश गोली उसे नहीं लगी। घटना की जानकारी सीतारामडेरा देवनगर निवासी रोहित घोई ने सीतारामडेरा थाना की पुलिस को दी। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में जान मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। घटना नौ अक्टूबर की है।

loksabha election banner

मानगाे के उलीडीह में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो के उलीडीह थाना की पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री के आरोप में कुंदन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपित उलीडीह बालेश्वर पथ का निवासी है। आरोपित के खिलाफ उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल की शिकायत पर अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बर्मामाइंस में मोबाइल की छिनतई, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मामाइंस लकड़ी टाल क्षेत्र के पास युवक से मोबाइल की छिनतई किए जाने के मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ बर्मामाइंस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बागबेड़ा थाना क्षेत्र बजरंग टेकरी रोड निवासी ऋषि कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया वह जोमेटो में डिलीवरी ब्वाॅय का काम करता है। वह आर्डर की डिलीवरी देेने को 10 अक्टूबर की रात लकड़ी टाल क्षेत्र जा रहा था। जहां उससे मोबाइल की छिनतई एक युवक ने कर ली जिसे उसने पकड़ लिया। इस बीच छिनतई करने वाले युवक के तीन साथी भी मौके पर पहुंच गए। उस पर चाकू से वार किया।

बहरागाेड़ा से अज्ञात शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना की पुलिस ने सुवर्णरेखा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान को पुलिस प्रयासरत है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की की कार्रवाई करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.