Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चाकुलिया - बहरागोड़ा मुख्य मार्ग पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल Jamshedpur News

Accident in Chakulia. चाकुलिया -बहरागोड़ा मुख्य मार्ग पर बड़सोल थाना क्षेत्र के पाथरा गांव के समीप शुक्रवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Fri, 26 Jun 2020 10:55 AM (IST)
Hero Image
चाकुलिया - बहरागोड़ा मुख्य मार्ग पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल Jamshedpur News

चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम), जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के  चाकुलिया -बहरागोड़ा मुख्य मार्ग पर बड़सोल थाना क्षेत्र के पाथरा गांव के समीप शुक्रवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि मृतक  कारू मांडी चाकुलिया प्रखंड के बड़कोला गांव का निवासी था जबकि घायल जीतू मांडी गुड़ाबांधा प्रखंड के मुराठाकरा का रहने वाला है। 

दोनों युवक चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर स्थित एक निर्माण कंपनी के कैंप में कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह वे मानुषमुड़िया से कालापाथर कैंप की तरफ वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में पुल पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सड़क से करीब 15- 20 फुट नीचे खेत में जा गिरी जबकि दोनों युवक सड़क किनारे घायल होकर गिर पड़े। इनमें से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर बड़सोल पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल युवक को इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी भेज दिया गया है।