Move to Jagran APP

झारखंड में सर्वाइकल कैंसर से निपटने के लिए चलेगा बड़ा अभियान, IMA वुमेंस वनिंग की अध्यक्ष डां भारती कश्यप ने कही बड़ी बात

डा. भारती कश्यप ने बताया कि झारखंड में महिलाओं को होने वाली स्तन व सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन को लेकर एक विशेष प्लान तैयार किया गया है जिसपर वर्ष 2015 से उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Sun, 19 Jun 2022 07:58 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2022 07:58 AM (IST)
झारखंड में सर्वाइकल कैंसर से निपटने के लिए चलेगा बड़ा अभियान, IMA वुमेंस वनिंग की अध्यक्ष डां भारती कश्यप ने कही बड़ी बात
सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ चलाया जाएगा बड़ा अभियान।

जमशेदपुर, जासं। सर्वाइकल कैंसर को लेकर झारखंड में बड़ा अभियान चल रहा है। इस साल राज्य के विभिन्न जिलों में 2 लाख 70 हजार महिलाओं की जांच की जाएगी। इस दौरान जो भी संदिग्ध मरीज मिलेंगे, उनका इलाज कराया जाएगा। उक्त जानकारी शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन वीमेन डॉक्टर विंग की अध्यक्ष डा. भारती कश्यप ने कहीं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के साकची स्थित रवींद्र भवन प्रेक्षागृह में स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर का आयोजन किया गया है। इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राष्ट्रीय आइएमए के अध्यक्ष डा. सहजानंद प्रसाद सिंह उपस्थित रहेंगे। इस शिविर में दिल्ली की प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. कनिका गुप्ता की टीम भी मौजूद रहेगी। इस दौरान झारखंड की स्त्री एवं कैंसर रोग विशेषज्ञों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ताकि वे इस अभियान को आगे बढ़ा सकें। डा. भारती कश्यप ने बताया कि झारखंड में महिलाओं को होने वाली स्तन व सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन को लेकर एक विशेष प्लान तैयार किया गया है, जिसपर वर्ष 2015 से उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपने पैसे से कई जगहों पर जांच मशीन भी उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि खतरे के कारण 18 वर्ष के कम आयु के पहले सम्भोग करना। एक से अधिक लोगों के साथ यौन संबंध। यौन रोगों का व्यक्तिगत इतिहास। कई गर्भधारण। बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भनिरोधक गोलियों को लम्बे समय तक प्रयोग। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली। धुम्रपान/ तंबाकू का सेवन।

loksabha election banner

तार कंपनी यूनियन चुनाव वैद्यता पर हाईकोर्ट में जवाब सौंपने की तैयारी

जमशेदपुर। तार कंपनी की मान्यता प्राप्त वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन चुनाव की वैधता को लेकर विपक्षी खेमा द्वारा दायर याचिका पर श्रम विभाग में जवाब सौंपने के बाद सत्ता पक्ष अब उच्च न्यायालय में अपना जवाब सौपने की तैयारी में जुट गया है । बताया जा रहा है कि यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने अपने महामंत्री पंकज कुमार सिंह को विपक्ष के आरोपों के खिलाफ जवाब तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यूनियन अध्यक्ष के निर्देश के आलोक में सत्ता पक्ष ने कानूनविदों से सलाह मशविरा करना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व महामंत्री आशीष अधिकारी ने रांची में यूनियन चुनाव की वैधता पर सवाल उठाते हुए चुनाव रद कर पुनः चुनाव कराने के लिए आदेश देने का आग्रह करते हुए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.