Move to Jagran APP

Jharkhand Naxali arrested: झारखंड में नक्सलियों को बडा झटका, कांडे होनहागा दस्ते का सक्रिय सदस्य चाईबासा में गिरफ्तार

Jharkhand Naxali arrested झारखंड में नक्सलियों को बडा झटका लगा है। पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना की पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कांडे होनहागा दस्ते के सक्रिय सदस्य बीर सिंह मुंडारी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 06 Oct 2021 02:31 PM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 02:31 PM (IST)
नक्सली की गिरफ्तारी की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा। जागरण

चाईबासा, जागरण संवाददाता। झारखंड के  पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना की पुलिस ने नक्स्ली संगठन भाकपा माओवादी के कांडे होनहागा दस्ते के सक्रिय सदस्य बीर सिंह मुंडारी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि हमलोगों को पूर्व सूचना मिली थी कि कांडे होनहागा दस्ते का सक्रिय सदस्य टोंटो आने वाला है। इस सूचना के बाद टोंटो थाना के थाना प्रभारी सागेन मुर्मु के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में टोंटो चौक जैसे ही पुलिस पहुंची एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा।

loksabha election banner

पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बीर सिंह मुंडारी बताया। वह रेंगड़ा हातु गांव के मुंडा साई टोला का रहनेवाला है। जून 2021 में रेंगड़ाहातु के जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल हुआ था। उसके खिलाफ टोंटो थाना में 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज है। पूछताछ के क्रम में बीर सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2018 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था। कांडे होनहागा के संगठन में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उसी के दस्ते में काम करने लगा। उसका मुख्य कार्य गांव में बैठक आयोजित कर स्थानीय नवयुवकों को प्रतिबंधित माओवादी संगठन में जोड़ना है। इसके अलावा कांडे होनहागा दस्ते के साथ भ्रमणशील रहता था। बीर सिंह की गिरफ्तारी से कांडे होनहागा के दस्ते का मनोबल टूटा है। टोंटो थाना की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार नक्सली को न्यायिक हिरासत में भेजा, वहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।

ये थे टीम में शामिल

छापामारी दल में टोंटो थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक रवि नारायण झा, उपेन्द्र कुमार, बाबुधन सोरेन, सुभाष पंडित समेत जैप-9 के जवान शामिल थे। एसपी ने सफलता के लिए टीम की पीठ थपथपायी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.