Move to Jagran APP

जमशेदपुरवासियों को मिलेगा भूल भुलैया पार्क का तोहफा, जानिए क्या होगी खासियत

जमशेदपुरवासियों को जल्द ही भूल भुलैया पार्क का तोहफा मिलेगा। इसका निर्माण मरीन ड्राइव दोमुहानी में किया जा रहा है। आइए जानिए इसकी खासियत के बारे में।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 11:37 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 11:37 AM (IST)
जमशेदपुरवासियों को मिलेगा भूल भुलैया पार्क का तोहफा, जानिए क्या होगी खासियत

जमशेदपुर, मनोज सिंह। जमशेदपुरवासियों को भूल-भुलैया पार्क मिलने वाला है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति मेरीन ड्राइव दोमुहानी में सात एकड़ जमीन पर पार्क का निर्माण करा रही है। इसपर 5 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

loksabha election banner

पार्क के बीचो बीच बड़ा रंगबिरंगा फव्वारा होगा। खरीददारी के लिए दो एकड़ जमीन पर अर्बन हाट का निर्माण होगा। लोगों के लिए ओपेन जिम, बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क, युवाओं के लिए झूला, गैलरी व वाकिंग करने वालों के लिए वाकिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। घास का मैदान भी होगा। पार्क के चारों ओर कई फूलों का बगीचे होंगे। साथ ही  200 प्रकार के सजावटी पौधे लगाए जाने हैं। पार्क में अद्भुत विद्युत सज्जा होगी। 

अगले वर्ष हो जाएगा तैयार

इस पार्क पर कुल 5 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शहरवासियों के लिए यह पार्क 2020 में बनकर तैयार हो जाएगा। 

- कृष्ण कुमार, विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस 

 एक नजर में 

  •  पार्क की कुल जमीन : 7 एकड़ 
  • अर्बन हाट : दो एकड़ में 
  • खर्च : 5 करोड़ 18 लाख रुपये 
  • जंतर:मंतर की तर्ज पर भुल भुलैया
  • आम लोगों के लिए ओपेन जिम 
  • बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क 
  •  झूला, गैलरी व वाकिंग ट्रैक 
  • बस स्टैंड, घास का मैदान
  • 257 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था  
  • फूलों का बगीचा 
  • 200 प्रकार के सजावटी पौधे

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.