Move to Jagran APP

भारतीय जनता मोर्चा के जिला पदाधिकारियों को जमशेदपुर के उलीडीह में किया गया सम्मानित Jamshedpur News

Bharatiya Janta Morcha. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा (भाजमो) का विस्तार जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में भी हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने भाजमो के नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 03:48 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 04:55 PM (IST)
भारतीय जनता मोर्चा के जिला पदाधिकारियों को जमशेदपुर के उलीडीह में किया गया सम्मानित Jamshedpur News
भाजमो के नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों का स्‍वागत करते कार्यकर्ता।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा (भाजमो) का विस्तार जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में भी हो रहा है। पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बुधवार को भाजमो उलीडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजमो के नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों का भव्य  स्वागत व अभिनंदन किया।

loksabha election banner

इस दौरान भाजमो उलीडीह के वरिष्ठ नेता कुलविंदर सिंह पन्नु को जिला महासचिव, भाजमो उलीडीह मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद को जिला कोषाध्यक्ष व भाजमो युवा नेता आकाश शाह को जिला में प्रेस प्रभारी का दायित्व मिलने पर अंगवस्त्र व पुष्पगुछ भेंट कर सम्मानित किया गया। उलीडीह मंडल से तीन पदाधिकारियों को जिला में स्थान मिलने पर उलीडीह मंडल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और हर्ष का माहौल है।

जताई संगठन की मजबूती की उम्‍मीद

वरीय नेता प्रवीण सिंह नें भाजमो के जिला अध्यक्ष को धन्यवाद दिया तथा विश्वास जताया कि तीनों नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामन्जस्य स्थापित कर एकजुट होकर संगठन को जमशेदपुर पश्चिम में मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी डी त्रिपाठी, प्रेम सक्सेना, सुनीता सिंह, सुशीला सिंह, राजेश कुमार, विवेक कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.