Move to Jagran APP

नित्यप्रज्ञा के भजनों पर झूमेगा शहर

जमशेदपुर : हरि सुन्दर नन्द मुकुंदा जैसे भजनों से देश और विदेश में लोगों को संगीत मेडिटेशन

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Feb 2018 11:30 PM (IST)Updated: Mon, 19 Feb 2018 11:30 PM (IST)
नित्यप्रज्ञा के भजनों पर झूमेगा शहर
नित्यप्रज्ञा के भजनों पर झूमेगा शहर

जमशेदपुर : हरि सुन्दर नन्द मुकुंदा जैसे भजनों से देश और विदेश में लोगों को संगीत मेडिटेशन देने वाले और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशकर के शिष्य ऋषि नित्यप्रज्ञा 10 मार्च को जमशेदपुर आएंगे। इसी दिन नित्यप्रज्ञा सुमेरु संध्या के माध्यम से जीवन में ऊर्जा का प्रवाह करने का गुर सिखाएंगे और प्रेक्षागृह में उपस्थित लोगों को आर्ट ऑफ लिविंग के भजन सुनाएंगे।

loksabha election banner

नित्यप्रज्ञा दुनिया के 175 देशों में आर्ट ऑफ लिविंग के 6000 से अधिक केंद्रों के माध्यम से दुनिया भर में लगभग 55 लाख लोगों को अपनी संगीत आभा से प्रभावित कर चुके हैं। नित्यप्रज्ञा का कार्यक्रम 10 मार्च शनिवार को शाम छह बजे साकची स्थित रवींद्र भवन के प्रेक्षागृह में होगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश मुफ्त मगर आमंत्रण पत्र के आधार पर ही होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.