Move to Jagran APP

Jamshedpur Suicide: जमशेदपुर के मानगो में युवक ने प्रेम-प्रसंग में की खुदकुशी, सुसाइड नोट मिला

Jamshedpur Suicide एमजीएम थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया युवक ने प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की है। सुसाइड नोट बंगला में लिखे हुए है। मृतक का साथी रविवार को गांव चला गया था। श्रीकृष्णा जेना घर में अकेला था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 02:45 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 02:45 PM (IST)
श्रीकृष्ण जेना का शव पुलिस ने घर में फंदे से लटका हुआ बरामद किया है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र रिपीट कालोनी में 26 वर्षीय श्रीकृष्ण जेना का शव पुलिस ने घर में फंदे से लटका हुआ बरामद किया है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर का निवासी है। वह अपने साथी के साथ रिपीट कालोनी में रहता था। कमरे से पुलिस ने बंगला में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद किया है। एमजीएम थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया युवक ने प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी की है। सुसाइड नोट बंगला में लिखे हुए है। मृतक का साथी रविवार को गांव चला गया था। श्रीकृष्णा जेना घर में अकेला था।

loksabha election banner

जमशेदपुर के बागबेड़ा में दो लोग पुलिस अधिकारी से उलझे, मारपीट की, दो गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र टाटानगर स्टेशन के इन गेट के पास पुलिस अधिकारी रविकांत सिंह से उलझने वाले दो लोगों को बागबेड़ा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में राजेश तिवारी और आ्रेम प्रकाश तिवारी शामिल है। दोनों के खिलाफ सिटी पेट्रोलिंग संख्या नौ के सहायक अवर निरीक्षक रविकांत सिंह की शिकायत पर मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी बागबेड़ा थाना में दर्ज की गई है। दोनों आरोपित कीताडीह ग्वाला पट्टी के निवासी है। आरोपित स्टेशन इन गेट के पास पुलिस अधिकारी से उलझ गए थे।

बागबेड़ा में युवती से छेड़खानी, आरोपित फरार

बागबेड़ा थाना में एक युवती ने शिवम दास पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। वह बागबेड़ा थाना क्षेत्र बेड़ाढीपा के खुशबूनगर का निवासी है। युवती ने बताया आरोपित ने विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। वहीं दूसरी ओर बागबेड़ा थाना में लाल बिल्डिंग निवासी मगर मुंडा की शिकायत पर राजू और बंगाली के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सोनारी में जानलेवा हमला, चार पर प्राथमिकी

सोनारी थाना में रूपनगर निवासी प्रमोद यादव ने अजय महली, आशीष सिंह, शंभू सिंह और आशीष सिंह सरदार के भाई के खिलाफ हरवे-हथियार से लैंस होकर जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित रूपनगर के निवासी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.