Beauty Tips : पिंपल्स से निजात और चेहरे पर चमक चाहिए तो लगाएं बेकिंग सोडा
आधुनिक युग में प्रदूषण बड़ी समस्या बनती जा रही है। प्रदूषण के कारण चेहरे पर पिंपल्स आना आम बात है। कई बार तो यह पिंपल्स दाग छोड़ जाते हैं। हम आपको ऐसे कुछ आसान घरेलू उपाय बताएंगे जिसे आजमाकर इसे दूर भगा सकते हैं।
जमशेदपुर : चेहरे पर चमक और पिंपल्स से मुक्ति चाहिए तो आपको ब्यूटी पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। यह काम आप घर में ही बिना पैसा खर्च किए कर सकते हैं। जी हां, इन दिनों पिंपल्स व झुर्रियां से अधिकांश लोग परेशान होते हैं। इसपर हजारों रुपये खर्च करते हैं। ताकि उन्हें पिंपल्स व झुर्रियां से निजात मिल सकें। इसके लिए सबसे बेहतर उपाय है बेकिंग सोडा।
जो आपके घर में मौजूद है। सिर्फ इसके इस्तेमाल करने के तरीके आपको आनी चाहिए। अधिकांश लोग बेकिंग सोडा के उपयोग के बारे में नहीं जानते है। इसका इस्तेमाल खाने के साथ-साथ सौंदर्य में भी किया जाता है। बेकिंग सोडा में एंटी बैक्टीरियल, एंटी एजिंग और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जिससे पिपंल्स व झुर्रियां खत्म हो जाती है। साथ ही, इससे स्किन की खोई हुई चमक भी वापस लौट आती है।
पिंपल्स व झुर्रियां के कई कारण
शहर के जाने माने चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आर कुमार ने बताया कि पिंपल्स व झुर्रियां के कई कारण है। इसमें उम्र फैक्टर के साथ-साथ बढ़ते प्रदूषण, गलत खान-पान सहित अन्य शामिल है। इसकी वजह से पिंपल्स के साथ-साथ झुर्रियां व चेहरे से चमक गायब होने की शिकायतें बढ़ी है। चेहरे से चमक गायब होने का एक कारण यह भी है कि लोग अपने मर्जी से बाजार में बिकने वाली क्रीम खरीदकर लगा रहे हैं। इससे उनके चेहरा चमकने के बजाए खराब हो रहा है। जब चेहरे अधिक खराब होती है तो वे फिर चिकित्सक के पास दिखाने आते हैं।
बेकिंग सोडा का उपयोग
बेकिंग सोडा का उपयोग करने से पहले आपको इसके बारे में विस्तार से जान लेनी चाहिए। इसे खाना में प्रयोग करने के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में उपयोग किया जाता है। बेकिंग सोडा में मौजूद पोषक तत्व से चेहरे पर आई दाग-दब्बे भी दूर हो जाती है।
बेकिंग पाउडर का उपयोग चेहरे पर कैसे करें
सबसे पहले आपको बेकिंग पाउडर का पैक बनाना होगा। इसके लिए एक छोटा चम्मच से बेकिंग पाउडर लें। उसमें दो चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिला लें। फिर इसमें हल्का सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। 10 मिनट के बाद उसे हल्का हल्का चेहरे पर रगड़ें। इसके कुछ देर के बाद ठंड पानी से धो दें। साथ ही चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसे नियमित रूप से उपयोग करने से काफी लाभ मिलता है।
अनचाहे बाल को भी हटा सकते हैं आप
बेकिंग पाउडर के माध्यम से आप अनचाहे बाल को भी हटा सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिला लें। फिर इस पानी में एक पट्टी को भिगोकर निचोड़ लें और अपनी स्किन पर लगाएं। कुछ देर तक इस पट्टी से अपनी चेहरे की मसाज करें। बाद में चेहरे को साफ पानी से धोकर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे अनचाहे बाल हट जाता है।