Move to Jagran APP

नववर्ष पर बीडीओ ने कर्मचारियों संग प्रखंड कार्यालय में काटा केक

नव वर्ष के आगमन पर शनिवार को मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने अपने प्रखंड एवं अंचल कर्मचारियों के साथ मिलकर नए साल का अलग अंदाज में जश्न मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Jan 2022 08:33 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jan 2022 08:33 AM (IST)
नववर्ष पर बीडीओ ने कर्मचारियों संग प्रखंड कार्यालय में काटा केक

मुसाबनी : नव वर्ष के आगमन पर शनिवार को मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने अपने प्रखंड एवं अंचल कर्मचारियों के साथ मिलकर नए साल का अलग अंदाज में जश्न मनाया। कर्मचारियों ने केक की व्यवस्था की। बीडीओ को केक काटने के लिए आमंत्रित किया गया। बीडीओ सीमा कुमारी ने प्रखंड कार्यालय के दो महिला अनुसेवक के साथ मिलकर केक काटी। इस दृश्य को देखकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारी हतप्रभ रह गए। बीडीओ सीमा कुमारी ने प्रखंड कार्यालय के सबसे निम्न वर्गीय कर्मचारी को सम्मान देते हुए नए साल में उनके हाथों ही केक कटवाया। बीडीओ ने अपने हाथों से दोनों महिला कर्मियों को केक खिलाया और उनके हाथों से खुद भी केक खाया। केक सभी कर्मचारियों के बीच बांटे गए। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि नए वर्ष की खुशी लोग अपने अपने तरीके से मनाते हैं। कर्मचारियों को सम्मान देकर एवं उनके साथ मिलकर नया साल मनाने का आनंद ही कुछ अलग है। उन्होंने कहा कि इन्हीं कर्मचारियों के बदौलत आज मुसाबनी प्रखंड का ग्राफ पूरे जिला में सबसे ऊंचा है। यह कर्मचारियों की मेहनत और लगन का फल है। रात 12 बजते ही लोगों ने मनाया नए साल का जश्न, सुबह मंदिरों में की पूजा

loksabha election banner

संस, घाटशिला : क्षेत्र में नए साल का उत्साह लोगों में देखा गया। रात के ठीक 12 बजते ही लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। जगह-जगह युवाओं व लोगो ने केक काटकर नए साल का जश्न मनाया। एक दूसरे को केक खिलाकर नए साल की बधाई दी गई। नए साल के उत्साह में घाटशिला व मउभण्डार में कई स्थानों पर युवा थिरकते नजर आए। नए वर्ष के मद्देनजर देर रात तक घाटशिला व मउभण्डार की पुलिस सड़को पर नजर आई। सुबह लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। घाटशिला के रंकिणी मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर में लंबी कतार श्रद्धालुओं की लगी रही। नए साल का उत्साह लोगों में दिखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.