Move to Jagran APP

सिंह की गर्जना से थर्राया जीएनएफए

दुलाल सिंह की हैट्रिक व सुधीर सिंह तथा बिश्वनाथ सिंह के बेहतरीन प्रयास के सहारे बरहा दिशोम फुटबॉल टीम ने गायत्रीनगर फुटबॉल अकादमी को 8-0 से हरा दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Jul 2018 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 07:22 PM (IST)
सिंह की गर्जना से थर्राया जीएनएफए
सिंह की गर्जना से थर्राया जीएनएफए

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दुलाल सिंह की हैट्रिक व सुधीर सिंह तथा बिश्वनाथ सिंह के बेहतरीन प्रयास की बदौलत बरहा दिशोम फुटबॉल टीम ने गायत्रीनगर फुटबॉल अकादमी (जीएनएफए) को 8-0 से रौंद दिया।

loksabha election banner

बरहा दिशोम फुटबॉल टीम रविवार को शुरू से ही आक्रामक नजर आ रही थी। खेल के दूसरे मिनट मे ही बिश्वनाथ सिंह ने गोल कर गायत्रीनगर फुटबॉल अकादमी को अपनी टीम की मंशा जतला दी। गोल खाकर बौखलाई गायत्रीनगर फुटबॉल अकादमी की सेना ने जवाबी हमला किया, लेकिन बरहा दिशोम फुटबॉल टीम के डिफेंडर इस हमले को रोकने के लिए पहले से ही तैयार बैठे थे। उधर, पहली सफलता से उत्साहित बरहा दिशोम फुटबॉल टीम दोहरे उत्साह के साथ विरोधियों पर हमला बोला। दसवें मिनट में सुधीर सिंह ने दूसरा गोल दाग गायत्रीनगर को एक और झटका दे दिया। आठ मिनट बाद रमेश भुईयां ने तीसरा गोल किया। लगातार हो रहे हमले से अबतक गायत्रीनगर फुटबॉल अकादमी के हौसले पस्त हो चुके थे। बरहा दिशोम फुटबॉल टीम के जांबाजों ने इसी का फायदा उठाया और दनादन गोल करने शुरू किए। 20वें मिनट में बिश्वनाथ सिंह ने एक और गोल दागा। अब बारी थी दुलाल सिंह की। दुलाल सिंह ने लगातार तीन गोल दाग बढ़त के अंतर को और बड़ा किया। दुलाल ने 22वें, 27वें व 36 मिनट में गोल किए, वहीं सुधीर सिंह ने 29वें मिनट में दूसरा गोल किया। मैच के रेफरी बबलू लोहार, गोम्हा मुर्मू, घनीराम हांसदा व बिक्रम मार्डी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.