Move to Jagran APP

Jharkhand News: बन्ना गुप्ता ने साफ किया नदी का कचरा, कहा-स्वर्णरेखा का कर्ज उतारूंगा

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता रविवार को सुबह-सुबह सोनारी स्थित दोमुहानी घाट पहुंच गए। वहां जुस्को की ओर से चलाए जा रहे नदी सफाई अभियान का शुभारंभ किया और खुद भी नदी से कचरा निकालने लगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 04:47 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 04:47 PM (IST)
स्वर्णरेखा को बचाने और विकसित करने के लिए एक बेहतर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता रविवार को सुबह-सुबह सोनारी स्थित दोमुहानी घाट पहुंच गए। वहां जुस्को की ओर से चलाए जा रहे नदी सफाई अभियान का शुभारंभ किया और खुद भी नदी से कचरा निकालने लगे। चेहरे पर मास्क और हाथों में ग्लब्स पहने हुए बन्ना गुप्ता अपने हाथों से जलकुंभी हटाकर अलग करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने एकत्रित कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की।

loksabha election banner

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा नदी जमशेदपुर की लाइफ लाइन है। जमशेदपुर की स्थापना में इस नदी का बहुत योगदान हैं। मैंने जमशेदपुर में जन्म लिया है, इस धरती ने मुझे बहुत कुछ दिया है, अब मेरी बारी है। स्वर्णरेखा नदी उपेक्षित है। जलकुंभी और कचरे के कारण इसका अस्तित्व खतरे में है। एक जनप्रतिनिधि और जमशेदपुर का जागरूक नागरिक होने के कारण ये मेरी जिम्मेदारी है कि इसका संरक्षण करूं। इसके बचाव के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। मुझे स्वर्णरेखा नदी का कर्ज उतारना हैं।

हर रविवार चलेगा अभियान

उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक सप्ताह के शनिवार और रविवार को स्वर्णरेखा नदी में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान से विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम लोगों को जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वर्णरेखा को बचाने और विकसित करने के लिए एक बेहतर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे इसका संरक्षण भी हो और इसका सुंदरीकरण भी किया जा सके। इस अभियान में जुस्को (टाटा स्टील यूटीलिटीज, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड) के अलावा कई सामाजिक संस्था के लोग शामिल हुए। ज्ञात हो कि इन दिनों जमशेदपुर से होकर गुजरने वाली स्वर्णरेखा व खरकई नदी में जलकुंभी व काई जमी हुई है। अमूमन यहां की नगर निकाय इनके साफ होने के लिए बारिश का इंतजार करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.