कर लें नकदी का इंतजाम नहीं तो होगी दिक्कत, बैंक इन तारीखों को रहेंगे बंद
Bank holidays. समय रहते नकदी का अगर आपने इंतजाम नहीं कर लिया तो दिक्कत हो सकती है। बैंकों में ज्यादा अवकाश है और बंदी के दौरान एटीएम में भी नकदी की कमी हो सकती है।
जमशेदपुर, जेएनएन। अक्टूबर तीज-त्योहारों का महीना है इस वजह से बैंकों में भी काफी अवकाश है। ऐसे में आपको भी सतर्क रहने की जरूरत है। समय रहते नकदी का अगर आपने इंतजाम नहीं कर दिया तो दिक्कत हो सकती है। क्योंकि बैंकों की बंदी के दौरान एटीएम में भी नकदी की कमी हो सकती है।
गांधी जयंती से शुरू होकर दशहरा और दीपावली तक बैंकों में आठ दिन के अवकाश हैं। इनमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाने के लिए दो अक्टूबर को बैंक बंद रहे। 6 अक्टूबर बैंकों का अवकाश रहेगा क्योंकि रविवार है। 8 अक्टूबर को दशहरा के लिए बैंक बंद रहेंगे। 12 अक्टूबर को दूसरा शनिवार है इसलिए बैंक फिर से बंद हो जाएंगे। इसके बाद 13 अक्टूबर और 20 अक्टूबर रविवार को भी बैंक की छुट्टियां होंगी। 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार है और 27 अक्टूबर को दीपावली है।
ये रहीं छुट्टियों की तारीख
- 6 अक्टूबर रविवार
- 8 अक्टूबर दशहरा
- 12 अक्टूबर को दूसरा शनिवार
- 13 अक्टूबर रविवार
- 20 अक्टूबर रविवार
- 26 अक्टूबर चौथे शनिवार
- 27 अक्टूबर रविवार / दीपावली