विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपग्रेड होंगे बहरागोड़ा कॉलेज व चाईबासा महिला कॉलेज

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Sun, 26 May 2019 12:10 PM (IST)

कोल्हान में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में एक नई कोशिश के तहत बहरागोड़ा कॉलेज व चाईबासा महिला कॉलेज को अपग्रेड करने का निर्णय किया गया है।

अपग्रेड होंगे बहरागोड़ा कॉलेज व चाईबासा महिला कॉलेज
अपग्रेड होंगे बहरागोड़ा कॉलेज व चाईबासा महिला कॉलेज

जमशेदपुर ( जागरण संवाददाता)। कोल्हान में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में एक नई कोशिश के तहत बहरागोड़ा कॉलेज व चाईबासा महिला कॉलेज को अपग्रेड करने का निर्णय किया गया है। दोनों कॉलेज राज्य के उन 13 कॉलेजों की सूची में शामिल हैं जिन्हें अपग्रेड करने का निर्णय किया गया है। झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से इन 13 कॉलेजों की सूची जारी कर दी गई है। सूची में शामिल प्रत्येक कॉलेज को आधारभूत संरचना, लाइब्रेरी, विज्ञान और कंप्यूटर लैब के विकास के लिए चार करोड़ की राशि दी जाएगी। रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) दो के कंपोनेंट छह के तहत जारी राशि को राज्य सरकार आवश्यकतानुसार 40:40:20 या 40:30:30 के अनुपात में खर्च करेगी। राज्य के उच्च शिक्षा के लिए इसे बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की ओर से झारखंड के 13 कॉलेजों को मॉडल कॉलेज के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। 

इन कॉलेजों का हुआ चयन

1. बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा

2. महिला कॉलेज, चाईबासा

3. संथाल परगना महिला महाविद्यालय, दुमका

4. एसआरके महिला कॉलेज, गिरीडीह

5.बोकारो महिला कॉलेज, बोकारो

6.रामगढ़ कॉलेज, रामगढ़

7.जगन्नाथ नगर कॉलेज, धुर्वा, रांची

8. महिला महाविद्यालय, गोड्डा

9. आरएनएम कॉलेज, चतरा

10. केकेएम कॉलेज, पाकुड़

11. एमसीसी, हजाराबाग

12. साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज

13. वाइएसएन महिला कॉलेज, पलामु

यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा कॉलेज व पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा महिला कॉलेज को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इससे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रमंडल में और बढ़ेगी।

- डॉ. एके झा, प्रवक्ता, केयू

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप