दीपावली के दौरान बनी आकर्षक रंगोली
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दीपावली को लेकर तेलुगू समाज के प्रत्येक घरों में आकर्षक रंगोल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दीपावली को लेकर तेलुगू समाज के प्रत्येक घरों में आकर्षक रंगोली दिखाई पड़ी। समाज के सदस्यों ने अपने-अपने घरों में विधि विधान से पूजा पाठ करते हुए दीपावली को मनाया। तेलुगू समाज के सदस्यों ने रेड़ी के पौधे के नुकीलों पत्तों में बत्ती को बांध दिया गया और इसे जलाया गया। पहले समाज के सदस्य अपने घरों में इस बत्ती को जलाते हुए दुब्बु-दुब्बु दिपावली, मल्ली ओच्चि नागलचौती कहते देखे गये। उसका मतलब यह हुआ कि जगमग दीपावली आयी है, फिर नागलचौती (नागचतुर्थी) आने वाली है। घर की महिलाएं विशेष तरह की पकवान बनाने में व्यस्त रही। विशेष रंगोली घर के मुख्य द्वार पर किया गया। पीढ़ा में दीये जलाये गये।
---------------
आज मनेगा आंध्र दिवस
जमशेदपुर : जमशेदपुर के तेलुगू समाज की कई संस्थाएं मंगलवार को आंध्र स्थापना दिवस के मौके पर आंध्र दिवस मनायेगी। इस मौके पर राम मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इधर इस मौके पर आंध्र एसोसिएशन स्कूल में गुणवत्ता माह की शुरुआत हो रही है।