Move to Jagran APP

झारखंड: घाटशिला में छेड़खानी से बवाल, युवकों को छुड़ाने गए सैप जवानों पर हमला; तीन जवानों को बनाया बंधक

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में छेड़खानी से बवाल मच गया। बंधक बने युवकों को छुड़ाने गए सैप जवानों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। तीन जवानों बंधक बना लिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 08:30 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 07:21 AM (IST)
झारखंड: घाटशिला में छेड़खानी से बवाल, युवकों को छुड़ाने गए सैप जवानों पर हमला; तीन जवानों को बनाया बंधक
झारखंड: घाटशिला में छेड़खानी से बवाल, युवकों को छुड़ाने गए सैप जवानों पर हमला; तीन जवानों को बनाया बंधक

 घाटशिला, (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना इलाके से बड़ी खबर है। यहां छेड़खानी के बाद हालात बेकाबू हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए जिला मुख्यालय से पुलिस बल को बुलाया गया। ग्रामीणों ने छेड़खानी कर रहे आधा दर्जन युवकों को बंधक बना लिया। सूचना पर युवकों को मुक्त कराने गए सैप के एक दर्जन जवानों पर भी ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। लाठी,डंडा एवं पत्थरों से हमले के बाद सैप जवान भागने लगे। इस दौरान तीन जवानों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनके हथियार छीन लिए। जवानों को भी बंधक बना लिया। बाद में स्थानीय जिला परिषद सदस्य देव्यानी मुर्मू की पहल पर बंधक सैप जवान और युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद मुक्त कराया गया। 

loksabha election banner

बताया गया है कि रविवार को मुराकाटी गांव का युवक एक युवती के साथ नहर के समीप बैठकर बातें कर रहा था। इसी बीच पड़ोस के बड़ाजुड़ी गांव के लड़के पहुंच गए। उनकी संख्या करीब एक दर्जन थी। युवकों ने युवती के साथ बैठे युवक की पिटाई की और उसे वहां से भगा दिया। युवकों ने युवती को कब्जे में ले लिया और छेड़खानी करने लगे। इस बीच मारपीट कर भगाया गया युवक अपने गांव पहुंचा और ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीण हरबे-हथियार के साथ तत्काल पहुंच गए। यह देखकर छेड़खानी में जुटे युवक भागने लगे, लेकिन आधा दर्जन युवक पकड़ में आ गए। ग्रामीणों ने इनकी दम भर पिटाई की और बंधक बनाकर गांव ले गए।

सेप जवानों को देख भड़के ग्रामीण, बोला हमला

गांव से जब्त लाठी-डंडे। 

इधर, ग्रामीणों के चंगुल से भागे युवकों ने अपने गांव बड़ाजुड़ी पहुंचकर जानकारी दी। गांव के मुखिया ने घाटशिला थाना को फोन पर मामले अवगत कराया। थाना से घटनास्थल की दूरी अधिक होने की वजह से थाना से गांव के समीप सैप के कैंप को सूचना दी गई और गांव जाने को कहा गया। सैप के चौदह जवान मुराकाटी गांव पहुंचे। जवानों को देखते ही ग्रामीण भड़क गए और हमला बोल दिया। लाठी-डंडा और पत्थरों से हमले में सैप के जवान खुद को मुकाबले में सक्षम नहीं पाते हुए भागने लगे। इस दौरान तीन जवान ग्रामीणों की पकड़ में आ गए। ग्रामीणों ने उनके हथियार छीन लिए और बंधक बना लिया।

जान बचाकर लौटे सैप जवानों ने थाने को दी सूचना

चोट दिखाते सैप जवान भगवान यादव। 

ग्रामीणों के हमले में घायल होने के बाद जान बचाकर निकले सैप जवानों ने घाटशिला थाना को स्थिति से अवगत कराया। सूचना के बाद घाटशिला पुलिस मुराकाटी के लिए रवाना हुई। लेकिन ग्रामीणों के उग्र तेवर को देख पुलिस गांव के बाहर ही खड़े होने को मजबूर हो गई। पुलिस ने वरीय पुलिस अधिकारी को सूचना दी। सूचना पर तत्काल ग्रामीण एसपी पियूष पाडेय, एसडीओ अमर कुमार, एएसपी अभियान प्रणव आनंद झा, एसडीपीओ रधवीर सिंह, बीडीओ संजय दास सहित अन्य अधिकारी भी मुराकाटी गांव पहुंच गए। लेकिन वे भी गांव से बाहर ही खड़े रहे। तय हुआ कि जमशेदपुर से फोर्स आने के बाद ही अधिकारी व जवान गांव में प्रवेश करेंगे। 

युवकों को छुड़ाकर लौटने के दौरान हमला
सैप के जवान भगवान यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि बराजुड़ी गांव के युवकों को मुराकाटी गांव में बंधक बनाया गया है। बंधक बने युवकों को छुड़ाने के लिए कुल 14 जवान मुढ़ाकाटी गांव पहुंच कर युवक को छुड़ाकर ले जा ही रहे थे कि पीछे से ग्रामीणों ने हमला कर दिया। किसी तरह से ग्रामीणों के हमले से बच कर कुछ जवान गांव से बाहर निकले तब तक मेजर कौशल कंडोल, गुरूह राजभल व डी पुरुषोत्तम को बंधक बना लिया गया। 

जिला परिषद अध्यक्ष की पहल पर हालात हुए सामान्य

ग्रामीणों के हमले में क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन। 

जिला से अतिरिक्त बल पहुंचने के बाद भी अधिकारियों ने  अतिरिक्त सतर्कता बरती। स्थानीय जिला परिषद सदस्य देव्यानी मुर्मू पहल को आगे बढ़ी और वह बीडीओ को लेकर देर रात गांव पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। उसके बाद बंधक बने जवानों और युवकों को मुक्त कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को जमशेदपुर स्थित टीएमएच में भर्ती कराया गया है।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.