Move to Jagran APP

Arun Jaitley का झारखंड के जमशेदपुर से था गहरा जुड़ाव, पहली बार 1988 में हुआ था आना

Arun Jaitley Passes Away. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का झारखंड के जमशेदपुर से गहरा जुड़ाव रहा है। यही वजह है कि उनके निधन की खबर से यहां शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 02:02 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 11:05 AM (IST)
Arun Jaitley का झारखंड के जमशेदपुर से था गहरा जुड़ाव, पहली बार 1988 में हुआ था आना

जमशेदपुर,जेएनएन। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का झारखंड के जमशेदपुर से गहरा जुड़ाव रहा है। यही वजह है कि उनके निधन की खबर से यहां शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जेटली कई बार जमशेदपुर आए। उनसे जुडा़व रखनेवाले लोग बताते हैं कि वे काफी मिलनसार और मृदुभाषी तो थे ही बड़ी आत्मीयता से लोगों से मिलते थे। 

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बताते हैं कि जेटली पहली बार 1988 में जमशेदपुर आए थे। उन्होंने यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शिरकत की थी। बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में दो दिन चली इस बैठक के भाजपा के देश के सभी दिग्गज नेता यथा अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विजयाराजे सिंधिया, राजनाथ सिंह आदि शामिल हुए थे। मुरली मनोहर जोशी तब पार्टी के महासचिव थे। इस नाते वे सात दिनों तक जमशेदपुर में रहे थे। देवेंद्र बताते हैं कि वे तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा में दाखिल ही हुए थे। उन्हें कार्यक्रम स्थल का सह प्रभारी बनाया गया था। तब अरुण जेटली से भी उनकी मुलाकात हुई थी। 1988 के बाद भी अरुण जेटली टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।  

अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा‍ है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन से भारतीय राजनीति को बहुत बड़ा नुकसान हुआ। वे करोड़ों भारतीयों की पसंदीदा राजनेता थे। वित्त मंत्री के पद पर रहते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। इस दुःख की घड़ी में हम सब उनके परिजनों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.