विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखाड़े में भिड़े रोबोट और दिखी AI की जंग: अर्का जैन यूनिवर्सिटी के 'टेक्निका 6.0' में जुटे 5000 भावी इंजीनियर

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:23 PM (IST)

गम्हरिया स्थित अर्का जैन यूनिवर्सिटी में टेक्निका 6.0 का शुभारंभ हुआ, जहां रोबोटिक्स और एआई की प्रतियोगिताएं हुईं। 

कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि। (जागरण)

कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि। (जागरण)

HighLights

  1. अर्का जैन यूनिवर्सिटी में टेक्निका 6.0 का भव्य शुभारंभ।

  2. रोबो वॉर्स, एआई क्विजाथान में छात्रों ने दिखाया दम।

  3. नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए केंद्र खुला।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। अखाड़े में भिड़ते रोबोट, एआई की दिमागी जंग और क्लासरूम के विचारों को सीधे स्टार्टअप में बदलने की ललक—गम्हरिया स्थित अर्का जैन यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को शुरू हुए टेक्निका 6.0 में भविष्य की यही तस्वीर दिखी।

'अविन्या: अचीविंग हार्मनी थ्रू इनोवेशन' थीम पर केंद्रित दो दिवसीय महाकुंभ में देशभर के 150 से अधिक संस्थानों के 5000 विद्यार्थी 45 से ज्यादा स्पर्धाओं में दम दिखा रहे हैं।

सिर्फ पुरस्कार ही नहीं, छात्रों के नवाचार को बाजार तक पहुंचाने के लिए परिसर में डॉ. रायचंद चेनराज सेंटर ऑफ इनोवेशन, स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप की शुरुआत भी हुई।

शैक्षणिक शोध व तकनीकी आदान-प्रदान के लिए कोलकाता के बीपी पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी संग एमओयू किया गया।

स्टूडेंट पेश कर रहे चुनौती

रोबो वॉर्स, रोबो रेस, एआई क्विजाथान, हार्डवेयर प्रोटोटाइप व प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शनी में बीआईटी मेसरा, एमिटी, आईसीएफएआई, अल-कबीर पॉलिटेक्निक व आईडीटीआर के छात्र चुनौती पेश कर रहे हैं।

टाटा मोटर्स, एलएंडटी, आरएसबी ट्रांसमिशन, रामकृष्ण फोर्जिंग्स व आईबीएम जैसे उद्योग समूह भी जुड़े हैं।
उद्घाटन पर टाटा मोटर्स के प्रशांत मेहता व निलंजना मोहंती, आईडीटीआर के रविंद्र कुमार, वारिस एस इमाम, डॉ. हिमांशु शेखर मिश्रा, नवीन शर्मा, डॉ. नीरज प्रियदर्शी, डॉ. नंदिता सान्याल, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. अंगद तिवारी, डॉ. एसएस रजी, डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद कुमार पांडेय व संयोजक डॉ. अश्विनी कुमार मौजूद रहे।

महोत्सव का समापन शनिवार 21 नवंबर की शाम साढ़े छह बजे बालीवुड गायिका अकासा की स्टार नाइट के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- अब रांची से बोकारो पहुंचने में लगेंगे सिर्फ सवा घंटे, हजारीबाग-जमशेदपुर के लिए भी बन रहे नए सड़क कॉरिडोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।