इसरो की प्रतियोगी परीक्षा में अर्जुन ने लहराया परचम
संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला के 12वीं कक्षा के छात्र अर्जुन प्रसाद ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित परीक्षा में अपना परचम लहराया है। उसने आल इंडिया में 10वीं तथा झारखंड में पहली रैंक प्राप्त कर राज्य के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है..
संस, घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला के 12वीं कक्षा के छात्र अर्जुन प्रसाद ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित परीक्षा में अपना परचम लहराया है। उसने आल इंडिया में 10वीं तथा झारखंड में पहली रैंक प्राप्त कर राज्य के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अर्जुन प्रसाद बताते है कि इसरो द्वारा अगस्त 2020 में विभिन्न वर्गो के लिए अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की थीं। जिसमें दो प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुआ। एक निबंध लेखन और दूसरी क्विज प्रतियोगिता थी। दोनों ही प्रतियोगिता ऑनलाइन मोड में दी। 25 सितंबर को परिणाम सामने आया तो पता चला कि ऑल इंडिया में 10वीं रैंक मिली है और झारखंड में पहली। इस प्रतियोगी परीक्षा में पूरे देश भर से लगभग 2.5 लाख बच्चों ने शामिल हुए थे। 17 अक्टूबर को इसरो से स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक पार्सल मिला। जिसमें प्रशंसा पत्र इसरो के अध्यक्ष के सिवन के हस्ताक्षर के साथ मेरी रैंक का उल्लेख करने वाला एक प्रमाण पत्र था। इसके अलावा विक्रम साराभाई पर एक किताब के अलावा अन्य पुस्तिकाएं, कई स्टिकर, 3डी चित्र और उस पर इसरो के लोगो के साथ एक पियरे कार्डिन कलम थी। इस उपलब्धि से अर्जुन प्रसाद के दादाजी हरि नारायण प्रसाद, दादी मुगली प्रसाद, पिता नविदर प्रसाद और माता रीता प्रसाद ने खुशी जाहिर की है। कहा कि इसरो द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में मेरे पुत्र ने जो रैंक प्राप्त की है उससे काफी खुश हूं। आस-पास के लोग भी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं।
रामकृष्ण विवेकानंद शारदा विद्या पीठ ने बांटे वस्त्र : घाटशिला प्रखंड के फुलपाल गांव में स्थित रामकृष्ण विवेकानंद शारदा विद्या पीठ ने दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र के जरूरतमंद महिलाओं के बीच मंगलवार को वस्त्र का वितरण किया। गालूडीह क्षेत्र के बड़बिल रंकिणी पहाड़ दुर्गा मंडप परिसर में हलुदबोनी, जामाईपड़ा और बड़बिल गांव में 100 जरूरतमंद महिलाओं को विद्या पीठ के महाराज स्वामी सुतोपानंद की ओर से वस्त्र प्रदान किए गए। जिला पार्षद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने साड़ी का वितरण किया। इस अवसर पर स्वामी सुतोपानंद ने कहा हमेशा प्रयास रहता है कि दुर्गा पूजा जैसे त्योहार में सभी खुशी और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं। प्रति वर्ष की भांति इस महामारी में लोग खुश रहें सभी के चेहरे खुशी से खिल उठें। मौके पर जिला पार्षद पूर्णिमा कर्मकार, पूर्व पार्षद राजू कर्मकार, दारा सिंह, संजय भकत और चंडी भकत आदि उपस्थित थे।