Move to Jagran APP

Tata steel : वेस्ट बोकारो 113 अंकों के साथ अव्वल, केपीओ तीसरे स्थान पर

टाटा समूह के संस्थापक दिवस के अवसर पर आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में वेस्ट बोकारो 113 अंकों के साथ सबसे आगे चल रहा है। झरिया डिवीजन दूसरे स्थान पर है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 02:56 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 02:56 PM (IST)
Tata steel : वेस्ट बोकारो 113 अंकों के साथ अव्वल, केपीओ तीसरे स्थान पर
Tata steel : वेस्ट बोकारो 113 अंकों के साथ अव्वल, केपीओ तीसरे स्थान पर

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा स्टील, खेल विभाग द्वारा संस्थापक दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के सभी लोकेशन में कार्यरत कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न प्रतिस्पर्धा को जीतकर वेस्ट बोकारो 113 अंकों के साथ सबसे आगे चल रहा है। वहीं, 71 अंकों के साथ झरिया डिवीजन दूसरे और 59 अंकों के साथ कलिंगानगर तीसरे स्थान पर काबिज है।

loksabha election banner

विभिन्न प्रतियोगिताओं के ये हैं विजयी प्रतिभागी

  • 800 मीटर अंडर 14. ए टुडू, सुखांत गुड़िया, जीतपन भेंगरा।
  • आठ सौ मी 14 वर्ष से अधिक . बुधु मुंडू, बुधवा हेंब्रम, रोबिन दास।
  • 800 मीटर (बालिका) : अनुष्का, तनु कुमारी, प्रतिमा पान।
  • 800 मीटर (14 वर्ष से अधिक बालिका) . सुष्मिता बिरुली, रितु, गंगा।
  • 800 मीटर फीडर सेंटर . आसिफ अंसारी, राकेश कुमार महतो व रोहित।
  • बालिका वर्ग : श्रृति कुमारी, शिवानी व मोनिका मुमरू।
  • 400 मीटर : प्रदीप गोप, बिनोदा बास्के व कृष्णा सिंह।
  • महिला वर्ग : ममता मेरी मुमरू, दुलारी बास्के व मनीषा बांड्रा।
  • 800 मीटर दौड़ अंडर 14 : अल्पी टुडू, सुखनाथ कुरिया व जीतपान भेंगरा।
  • 800 मीटर दौड़ 14 वर्ष से अधिक : बुद्धू मुंडा, बुधवा हेंब्रम, रोबिन दास।
  • बालक शॉट पुट : विनय महतो ओएमक्यू, दीपेश कुमार साहु वेस्ट बोकारो व यशवंत पटेल कलिंगनगर।
  • पुरुष 2000 मीटर वॉक : श्यामल पासी झरिया डिवीजन, महेश धोबी वेस्ट बोकारो, रणजीत दचुंदी झरिया। महिला 50 मीटर डिब्लिंग बास्केट बॉल : नीलम आयरन मेकिंग, दीप्ति कुमारी प्लेट प्रोडक्ट, शिल्पी साह आयरन मेकिंग।
  • लांग जंप पुरुष : धीरज कुमार वेस्ट बोकारो, सूरज सिंह शेयर्ड सर्विसेज, राहुल कुमार वेस्ट बोकारो।
  • 50 मीटर पिग्गी बैक रेस : वेस्ट बोकारो झरिया, फ्लैट प्रोडक्ट।
  • महिला लांग जंप : शोभा रानी हांसदा जनरल ऑफिस, अंजलि कुमारी वेस्ट बोकारो, संगीता सामद आयरन मेकिंग।
  • 400 मीटर पुरुष दौड़ : शीतल टुडू जनरल ऑफिस, मिठू गोप झरिया, धुर्वा बिरुआ कलिंगानगर।
  • 50 मीटर पॉट बैलेंस रेस : गायत्री कुंकल कलिंगानगर, सुनंदा मार्डे जनरल ऑफिस, डुमनी हुरहू आयरन मेकिंग।
  • पुरुष 3000 मीटर दौड़ : संजीव कुमार टिनप्लेट, एन रेड्डी झरिया, कौशलेंद्र कुमार वेस्ट बोकारो।
  • 1600 पुरुष साइकिलिंग रेस : मो मतीन, मो निजामुद्दीन, कुंदल पासवान झरिया।
  • मिक्स 4 गुणा 100 मीटर रिले : वेस्ट बोकारो, शेयर्ड सर्विसेज, आयरन मेकिंग।
  • महिला 50 मीटर स्कीपिंग रेस : अंजली कुमारी वेस्ट बोकारो, डेजी कुमारी फ्लैट प्रोडक्ट, सरस्वती हेंब्रम, आयरन मेकिंग।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.