Move to Jagran APP

झारखंड में प्राथमिक और मध्‍य विद्यालय का वार्षिक अवकाश कैलेंडर जारी, कटौती से बिफरे शिक्षक

Annual holiday calendar of primary and middle school. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक और मध्‍य विद्यालयों के लिए जारी अवकाश तालिका का राज्य स्तर पर विरोध करने की बात कही है तथा मांग की है कि इसमें अविलंब सुधारा जाए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 08:08 AM (IST)
झारखंड में प्राथमिक और मध्‍य विद्यालय का वार्षिक अवकाश कैलेंडर जारी, कटौती से बिफरे शिक्षक
प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में मकर संक्रांति की छुट्टी में कटौती कर दी गई है।

जमशेदपुर, जासं।  स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अवकाश तालिका में मकर संक्रांति की छुट्टी में कटौती कर दी गई है। झारखंड की संस्कृति से यह पर्व जुड़ा होने के कारण स्थानीय स्तर पर प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में कम से कम तीन दिन की छुट्टी होती थी। इस बार प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी अवकाश तालिका में इस छुट्टी को मात्र एक दिन का किया गया है। इसका विरोध झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने करना शुरू कर दिया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को इस संबंध में पत्र भी समर्पित किया जा चुका है। संघ की ओर से इस मामले में विधायक एवं सांसदों से दखल देने की मांग की है।

loksabha election banner

 संघ ने जनप्रतिनिधियों से कहा है कि झारखंड की संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व हैं। यहां एक सप्ताह तक बच्चे स्कूल नहीं आते हैं। तीन दिन की छुट्टी जिला स्तर पर होती थी। शिक्षक भी अपने घरेलू कार्य करते हुए इस पर्व का आनंद लेते थे। संघ ने जनप्रतिनिधियों से झारखंड की संस्कृति की रक्षा करते हुए अवकाश तालिका में संशोधन करने की मांग की है। 

होली की छुट्टी में भी कटौती

 झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अवकाश तालिका में नववर्ष की छुट्टी को काट दिया गया है, जबकि यह छुट्टी शिक्षक ले चुके हैं। होली की छुट्टी काटकर एक दिन कर दी गई। तेरह जनवरी को संताल परगना में सोहराय होता है। कोल्हान क्षेत्र में यह नहीं होता है। इसके अलावा भी कई अन्य छुट्टियों में कटौती की गई है। संघ के जिलाध्यक्ष ने निदेशालय द्वारा जारी अवकाश तालिका का राज्य स्तर पर विरोध करने की बात कही है तथा मांग की है कि इसमें अविलंब सुधारा जाए। मकर संक्रांति में कम से कम तीन दिन छात्र स्कूल ही नहीं आते हैं। उसके बाद शिक्षक अपने प्रयास से बच्चों को स्कूल लाते हैं। ऐसे में इस छुट्टी को काटा जाना समझ से परे हैं।

इन तिथियों को स्कूलों में रहेगा अवकाश

  • सोहराय : 13 जनवरी
  • मकर संक्रांति : 14 जनवरी
  • सुभाष चंद्र बोस जयंती : 23 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस : 26 जनवरी
  • वसंत पंचमी : 16 फरवरी
  • संत रविदास जयंती : 27 फरवरी
  • महाशिवरात्रि : 11 मार्च
  • होली : 29 मार्च
  • गुड फ्राइडे : 2 अप्रैल
  • अंबेदकर जयंती : 14 अप्रैल
  • सरहुल : 15 अप्रैल
  • रामनवमी : 21 अप्रैल
  • मजदूर दिवस : 1 मई
  • ईद उल फितर : 14 मई
  • ग्रीष्मावकाश : 17 मई से 5 जून
  • हूल दिवस : 30 जून
  • रथ यात्रा : 12 जुलाई
  • ईद उल जुहा/बकरीद : 21 जुलाई
  • विश्व आदिवासी दिवस : 9 अगस्त
  • मुहर्रम : 19 अगस्त
  • जन्माष्टमी : 30 अगस्त
  • गणेश चतुर्थी : 10 सितंबर
  • करमा पूजा, विश्वकर्मा पूजा : 17 सितंबर
  • गांधी जयंती : 2 अक्टूबर
  • शारदीय नवरात्र : 7 अक्टूबर
  • दुर्गा पूजा : 12 से 15 अक्टूबर
  • मिलाद उन नबी/पैगंबर मोहम्मद जन्म दिवस : 19 अक्टूबर
  • दीपावली : 4 नवंबर
  • गोवर्द्धन पूजा : 05 नवंबर
  • चित्रगुप्त पूजा/भाई दूज : 6 नवंबर
  • छठ पूजा : 10-11 नवंबर
  • भगवान बिरसा मुंडा जयंती, राज्य स्थापना दिवस : 15 नवंबर
  • गुरुनानक जयंती : 19 नवंबर
  • क्रिसमस : 25 दिसंबर
  • शीतकालीन अवकाश : 26-31 दिसंबर।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.