एंग्लो इंडियन ने खूब की मस्ती
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ऑल इंडिया एंग्लो इंडियन एसोसिएशन की जमशेदपुर शाखा ने शनिवा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
ऑल इंडिया एंग्लो इंडियन एसोसिएशन की जमशेदपुर शाखा ने शनिवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में वर्ल्ड एंग्लो इंडियन डे मनाया, जिसमें फनगेम्स के साथ खूब मस्ती हुई। कार्यक्रम की शुरुआत फैंसी ड्रेस कंपटीशन से हुई, जिसमें नन्हें-मुन्नों ने परी, आम, राणा प्रताप, नील ओ ब्रायन, इंस्पेक्टर, फ्रेंच फ्राइस, छोटा भीम आदि का रूप धरकर खूब तालियां बटोरीं। इससे पूर्व झारखंड के विधायक ग्लेन ग्लास्टन ने गोलमुरी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सामुदायिक शौचालय, डीप बो¨रग समर्सेबल पंप और स्टोरेज टैंक का उद्घाटन किया। इस मौके पर सेंट जोसेफ वेलफेयर सेंटर के निदेशक फादर अलफांस समेत एसोसिएशन के अध्यक्ष नेवादा डेल्बी, उपाध्यक्ष गार्विन वाटर्स, कोषाध्यक्ष मार्विन मॉस, कोनरेड डेविड, मेरियन एक्का, रितेश अल्बर्ट आदि उपस्थित थे।