विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Side Effects Of Aluminium Utensils : एल्युमीनियम के बर्तन में न बनाएं चाय व चटनी, स्वास्थ्य के लिए है खतरनाक

By Jitendra SinghEdited By:
Published: Tue, 14 Sep 2021 10:00 AM (IST)

Side Effects Of Aluminium Utensils आमतौर पर हम चाय से लेकर चटनी तक एल्युमीनियम के बर्तन में बनाते हैं। लेकिन ...और पढ़ें

एल्युमीनियम के बर्तन में न बनाएं चाय व चटनी, स्वास्थ्य के लिए है खतरनाक
एल्युमीनियम के बर्तन में न बनाएं चाय व चटनी, स्वास्थ्य के लिए है खतरनाक

जमशेदपुर, जासं। भारत की घरेलू महिलाएं अक्सर एल्युमीनियम के बर्तन में ही भोजन पकाती है, लेकिन शायद उन्हें यह पता नहीं कि कई ऐसे खाद्यान्न है जिनके बनाने पर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। बावजूद हम यह कार्य रोजाना करते हैं। अक्सर कई लोग इस बात से अनजान होते हैं कि आप जिस धातु के बर्तन में खाना पकाते हैं उसके गुण भोजन में स्वत: ही आ जाते हैं। 

ये खाद्य पदार्थ कभी न बनाएं

भारतीय रसोई में एल्युमीनियम, तांबा, लोहा, स्टेनलेस स्टील और टेफलोन से बने बर्तनों का इस्तेमाल आम होता है। ऐसे में आपको घर के लिए बर्तन खरीदते समय उससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। एल्युमीनियम के बर्तन में आप चाय, टमाटर की चटनी, पुरी, सांभर और चटनी न बनाएं तो अच्छा है। इन खाद्य सामग्रियों को बनाने में आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। आजकल एल्युमीनियम से बने बर्तनों का इस्तेमाल हर घर में होता है।

शारीरिक और मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाता है एल्युमीनियम

न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट अन्नु सिंहा के अनुसार कई अध्ययन में यह पाया गया है कि एल्युमीनियम के बर्तन काफी जल्द गर्म होते हैं। इसमें खाना पकाने से वो खाने से आयरन और कैल्शियम जैसे तत्वों को सोख लेता है। इसका मतलब अगर खाने के साथ एल्युमीनियम पेट में जाता है तो यह शरीर से आयरन और कैल्शियम सोखना शुरू कर देता है। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

कुछ अल्जाइमर (याद्दाश्त की बीमारी) के मामलों में मस्तिष्क के उत्तकों में भी एल्युमीनियम के अर्क पाए गए हैं। जिससे यह तो स्पष्ट है कि एल्युमीनियम के तत्व मानसिक बीमारियों के संभावित कारण भी हो सकते हैं। शरीर में एल्युमीनियम की मात्रा अधिक हो जाए, तो टीबी और किडनी फेल तक हो सकती है। यह हमारे लिवर और नर्वस सिस्टम के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है।