indian railway: आॅल इंडिया लोको रनिंग स्टाॅफ एसोसिएशन ने दी रेल चक्का जाम की चेतावनी Jamshedpur News
indian railway. आॅल इंडिया लोको रनिंग स्टाॅफ एसोसिएशन ने मांगे नहीं मानने पर रेल चक्का जाम की चेतावनी दी है।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। आॅल इंडिया लोको रनिंग स्टाॅफ एसोसिएशन ने मांगे नहीं मानने पर रेल चक्का जाम की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के अधिवेशन का आयोजन कीताडीह स्थित सामुदायिक विकास भवन में किया गया। इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से निर्णय लिया कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो तीन चरणों में आंदोलन किया जाएगा। 15 व 16 जुलाई को भूख हड़ताल व 17 जुलाई को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पूरे देश भर के लोको पायलट चले जाएंगे। जबकि चक्रधरपुर मंडल के करीब तीन हजार लोको पायलेट भी इसमें शामिल होंगे। जिससे रेल का परिचालन बाधित होगा। यह जानकारी एसोसिएशन के एम के रजक ने दी।
यह है मांगे
रनिंग एलाउंस कमेटी 1980 फार्मूला के तहत माइलेज भत्ता कर्मचारियों को 525 रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि 748 रुपये माइलेज भत्ता मिलना चाहिए। जो रेलकर्मी एक जनवरी 2016 को सेवानिवृत हुए हैं उन्हें मिलने वाला पेंशन एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों से कम मिल रहा है। इस विसंगती को दूर करने सहित अन्य मांगे हैं। एम के रजक ने बताया कि रनिंग स्टाफ की ड्यूटी 10 घंटा रेलवे ने तय की है लेकिन अब इस ड्यूटी को 12-13 घंटे रेलवे करने जा रही है। जिसको लेकर आंदोलन दूसरे चरण में किया जाएगा। इस आंदोलन में मेंस कांग्र्रेस, मेंस यूनियन भी आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोएिशन के साथ शामिल रहेगी। इस अधिवेशन में एम के प्रसाद, पारस कुमार, जे मंडल, आर के पांडेय, शिवजी शर्मा, एम एन सिंह, एन के रजक सहित सैकड़ों की संख्या में रनिंग कर्मचारी उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप