विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन महाराज की आकृति से लिखना होगा राम, यह कठिन प्रतियोगिता सोनारी में होगी

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Thu, 02 Sep 2021 04:28 PM (IST)

Agrasen Jayanti महाराज अग्रसेन की जयंती पर सोनारी शाखा की तीनों प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रत्येक क्षेत्र से ...और पढ़ें

महाराज अग्रसेन की जयंती पर जमशेदपुर में अनेक आयोजन होंगे।
महाराज अग्रसेन की जयंती पर जमशेदपुर में अनेक आयोजन होंगे।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 28 सितंबर से सात अक्टूबर तक अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। इसी क्रम में सोनारी शाखा में एक अक्टूबर को तीन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सोनारी के श्री राजस्थान भवन में कार्यक्रम के सह संयोजक भायली महिला मंडल, सोनारी की ओर से अनिता अग्रवाल, सुमन अग्रवाल व कविता अग्रवाल की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न होगा।

झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल ने बताया कि एक अक्टूबर, शुक्रवार को शाम तीन बजे से पहली प्रतियोगिता 'रामा आर्ट' आयोजित होगी, जिसमें 11 से 15 वर्ष के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इसकी समय सीमा 45 मिनट की होगी। इसमें प्रतिभागियों को ए-4 साइज के पेपर पर अग्रसेन जी की आकृति में राम-राम नाम उकेरना है़।  प्रतिभागी को लाल रंग की स्याही वाले पेन से राम-राम लिखकर उपरोक्त आकृति को भरना है़। आकृति की शीट व पेन आयोजकों द्वारा दी जाएगी। इसकी संयोजक रंजना केडिया व मीरा अग्रवाल होंगी।

लिखित प्रश्नोत्तरी

दूसरी प्रतियोगिता 'लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता' होगी, जिसमें 15 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इसकी समय सीमा 45 मिनट निर्धारित की गई है। इसमें आयोजकों द्वारा लिखित प्रश्नपत्र प्रदान किया जाएगा। सभी प्रश्न मारवाड़ी समाज के वर्ष भर मनाए जाने वाले त्योहारों व भगवान अग्रसेन जी महाराज से संबंधित होंगे। उत्तर उसी शीट में लिखना है़। पेन भी आयोजक द्वारा दिए जाएंगे। इसकी संयोजक प्रिया अग्रवाल व बेला अग्रवाल होंगी।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

तीसरी प्रतियोगिता शाम पांच बजे 'फैंसी ड्रेस' (पर्यावरण आधारित विषयों से संबंधित) की होगी, जिसमें पांच वर्ष से 10 वर्ष के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इसमें प्रतिभागी को मंच पर आना है़ एवं अधिकतम एक मिनट का संवाद विषय - पर्यावरण संबंधित यथा; वृक्षारोपण, पृथ्वी सरंक्षण, जल संरक्षण, रेन वाटर हारवेस्टिंग, ऑर्गेनिक खेती, जैविक खाद, जंगली जीव जंतु सरंक्षण इत्यादि पर बोलना है। इसकी संयोजक रश्मि अग्रवाल व कविता अग्रवाल बनाई गई हैं।

अग्रवाल समाज से कोई भी हो सकता शामिल

सोनारी शाखा की तीनों प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रत्येक क्षेत्र से मारवाड़ी समाज के अग्रवाल, खंडेलवाल, ब्राह्मण, माहेश्वरी, मनिहार, नाई, जाट, और अन्य राज्यों के अग्रवाल भाग ले सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।