विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनप्रीत की हत्या के बाद मां सोनी कौर ने लगाया यह आरोप, कही यह बातें, पुलिस की कार्यवाही पर भी उठाए सवाल

By Madhukar KumarEdited By:
Published: Fri, 10 Jun 2022 01:27 PM (IST)

सोनी कौर का कहना है कि पुलिस कालिका सिंह के बेटे अक्षय सिंह को एक बड़े नेता के दबाव में ...और पढ़ें

मनप्रीत सिंह की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।
मनप्रीत सिंह की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।

जमशेदपुर, जासं। मनप्रीत पाल सिंह की पिछले दिनों एग्रिको शिव सिंह बागान स्थित आवास पर आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे मनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में भले ही पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन मां सोनी कौर इससे संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है मामले में मुख्य अभियुक्त पूरन चौधरी और अक्षय सिंह अभी भी पुलिस के रडार से बाहर है। जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वह अपने आंखों से उन्हें देख नही लेती, वह अपने बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं करेगी। शुक्रवार दोपहर अपने आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मां सोनी कौर ने यह बातें करें।

पुलिसिया कार्यवाही पर उठाए सवाल

माँ सोनी कौर का कहना है की पुलिस कालिका सिंह के बेटे अक्षय सिंह को एक बड़े नेता के दबाव में आकर सेव करने का प्रयास कर रही है। इसीलिए जब तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो अक्षय सिंह और पूरन चौधरी को पुलिस क्यों नहीं पकड़ पा रही है। मा सोनिक कौर का कहना है कि कालिका सिंह पुलिस प्रशासन का आदमी है इसलिए भी पुलिस उसके बेटे को बचा रही है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर माँ ने उठाये सवाल

प्रेस वार्ता में मां सोनी कौर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि घटना के दिन जब अपराधी उनके घर पर हमला कर रहे थे तब वह बार-बार सिद्धगोरा थाने के पुलिस को फोन पर सूचना देकर जल्द आने की गुहार लगा रहे थे लेकिन कोई नहीं आया उनका पिता हरजिंदर सिंह भी घटना की सूचना देने के लिए अपनी स्कूटी से जुड़ा था ना पहुंचे लेकिन पुलिस एग्री को पोस्ट ऑफिस कहां है अपने थाना क्षेत्र में यह नहीं जानती। वही मां का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी करें ना कि दरोगा स्तर के अधिकारी।

माधव सिंह के घर रची गई हत्या की साजिश

मासोनिक और मां सोनी कौर ने आरोप लगाया कि उनके घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित माधव सिंह के आवास पर उसके बेटे की हत्या की साजिश रची गई। घटना से पहले सभी अपराधी अंदर में मीटिंग कर की इसके बाद सभी उनके घर पहुंचे सभी के हाथ में हथियार से अक्षय सिंह राहुल गौरव गुप्ता और पूरण चौधरी मेरे घर घुसे जबकि बाकी लोग घर के बाहर और गली में हथियार लेकर खड़े थे। सभी का एक ही बात कहना था कि आज मनप्रीत को जान से मार कर आएंगे और यही उन्होंने किया भी। घटना के बाद मेरे घर से 11 खोखे दो जिंदा कारतूस और एक मैगजीन भी मिला है।

पुलिस के पास रात भर का वक्त

प्रेस वार्ता में झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरकार शैलेंद्र सिंह और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुकेश ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस के पास शुक्रवार रात तक का समय है। यदि तय समय के अंदर पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पाती है तो वे सुबह 10 बजे बैठक करेंगे इसके बाद लोकतांत्रिक तरीके से एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।