Move to Jagran APP

अनुष्का शर्मा के बाद ऋचा चड्ढा ने जमशेदपुर में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या पर जताया गुस्सा, कही ये बात

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बाद ऋचा चड्ढा ने जमशेदपुर में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या पर गुस्सा जताया है। पढिए अपने ट्वीट में ऋचा ने क्या कहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 01:16 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 05:42 PM (IST)
अनुष्का शर्मा के बाद ऋचा चड्ढा ने जमशेदपुर में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या पर जताया गुस्सा, कही ये बात
अनुष्का शर्मा के बाद ऋचा चड्ढा ने जमशेदपुर में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या पर जताया गुस्सा, कही ये बात

जमशेदपुर,जेएनएन। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बाद ऋचा चड्ढा ने जमशेदपुर में तीन वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म व निर्मम हत्या पर अफसोस जताया है। ऋचा चड्ढा ने ट्वीट पर क्रोध व्यक्त करते हुए लिखा है कि उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि मुख्य अभियुक्त रिंकू साहू जमानत पर छूट गया है।

loksabha election banner

उसकी मां पुलिस अधिकारी है, इस वजह से पुलिस उसे सजा नहीं दे पा रही है? यह हमारे समाज के लिए राष्ट्रीय शर्म की बात है। हालांकि, शायद ऋचा चड्ढा को यह मालूम नहीं है कि अभियुक्त रिंकू साहू को किसी मामले में जमानत नहीं मिली है। पूर्व में वह एक अन्य बच्ची के अपहरण मामले में तीन साल की सजा काट चुका है। 

अनुष्का ने कही थी ये बात

गौरतलब हो कि  जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से 25 जुलाई की रात को तीन साल की बच्ची को तब अगवा कर लिया गया था जब वह मां के पास सोई थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी गला काट कर हत्या कर दी गई। अभिनेत्री व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इस घटना पर ट्विट किया था। उसने लिखा था कि इस घटना के बारे जानकर गुस्से से से वह थरथरा रही हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीटर पर पोस्ट किया-'एक तीन साल की लड़की जो टाटानगर रेलवे स्टेशन पर अपनी मां के साथ सो रही थी, उसका अपहरण कर दुष्कम किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। यह अमानवीय और अपमानजनक है। यह सचमुच मुझे गुस्से में हिला रहा है। दुष्कर्मी को इतनी कड़ी सजा दी जानी चाहिए कि कोई अन्य व्यक्ति कभी भी इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न करे। अनुष्का ने लिखा-मैं आशा करती हूं, पीड़ित परिजन को जल्द से जल्द न्याय मिले। आरोपित को सजा इतनी गंभीर मिले कि कोई और इस तरह के जघन्य, राक्षसी अपराध करने की हिम्मत नहीं कर सके।

साेनू सूद ने भी दी थी प्रतिक्रिया

अनुष्का के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने लिखा था, एक बुरी ख़बर देता हूं। ये बस शुरुआत है। हम सबके अंदर एक गहरी नींद में सोता हुआ जानवर होता है। उसे उठा दिया गया है। वो जग रहा है धीरे धीरे। फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी जमशेदपुर की इस घटना को लेकर अपनी संवेदना ट्विट की थी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.